PLFI नक्सली संगठन के दो सक्रिय सदस्य धराए, तबाही के सामान बरामद

    PLFI नक्सली संगठन के दो सक्रिय सदस्य धराए, तबाही के सामान बरामद

    खूंटी (KHUNTI) खूंटी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने  सोमवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से ए के 47 का छः  राउंड कारतूस ,नक्सली पर्चा, पीठू बैग ,एस्ट्रिम बाइक  और दस हजार नगद बरामद हुआ है.

    गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को बताया है कि जोनल कमांडर संतोष कुंडलना को समान पहुंचाने जा रहे थे. उन्होंने काबुल किया है कि वह क्षेत्र में लेवी वसूलने का काम करता था. खूंटी अनुमंडल पुलिस पधाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि खूंटी पुलिस निरीक्षक सह  थाना  प्रभारी को सूचना मिली थी की प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य संतोष लोमगा और कड़िया हपदगड़ा जोनल कमांडर को संतोष कुंडलना को समान पहुंचाने जा रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस ने तजना पल के पास रात्री में चेकिंग लगाया . चेकिंग देख नक्सली भागने लगे जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ने में सफलता पायी है. छापेमारी दल में जयदीप टोप्पो पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी खूंटी ,एसआई  विश्वजीत ठाकुर ,विष्णु कुमार ,विवेक प्रशांत ,एएसआई जयनाथ ठाकुर,नवीन कुमार के अलावा रिजर्व गार्ड के हवलदार और आरक्षी शमिल थे . 
    रिपोर्ट : मुजफ्फर हुसैन (खूंटी )



    Related News