बोले रघुवर, काशी बन गई दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी मंदिर के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया गया. बता दें कि सिदगोड़ा के सूर्य धाम मंदिर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन में किया गया. मौके पर भाजपा के काफी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु गण उपस्थित रहे. साथ ही कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद रहे. जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 352 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बाबा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया गया. इस पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करती है.

    सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से बढ़ेगा रोजगार

    मौके पर रघुवर दास ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने काशी को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का काम किया है. यह स्थल सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से भी काफी लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगा. काशी मोक्ष की नगरी है और दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी काशी को बनाने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया है. साथ ही सूर्य धाम मंदिर में भी काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं. जो इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रही है. वहीं टीवी स्क्रिन पर जैसे ही प्रधानमंत्री ने काशी शिव मंदिर में पूजा प्रारंभ की वैसे ही सिदगोड़ा सूर्यधाम परिसर में भी हर हर महादेव के उदघोष से पूरा मंदिर गुंज उठा. यहां भी शंख नाद के साथ  माहौल भक्ति मय बन गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news