मासस के खिलाफ झामुमो आक्रमक ,आंदोलन की दी चेतावनी 

    मासस के खिलाफ झामुमो आक्रमक ,आंदोलन की दी चेतावनी

    धनबाद (DHANBAD) - निरसा में झामुमो ने मासस को निशाने पर लिया है. झामुमो नेता अशोक मंडल ने कहा है कि मार्क्सवादी समन्वय समिति, निरसा में मनी लॉन्ड्री पार्टी बन गई है. मासस अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हमेशा से गंदी राजनीति करते आई है और अभी भी वही कर रही है. 

    महिलाओं को आगे कर करते हैं गंदी राजनीति 
    पिछले 9 दिसंबर को मुगमा मोड़ पर पत्रकार सुरेश पासवान की मासस के लोगों ने पिटाई कर दी थी. उस कांड पर मंडल प्रतिक्रिया दे रहे थे. उनका आरोप है कि मासस जब किसी मामले में कमजोर पड़ता है तो महिलाओं को आगे कर गंदी राजनीति करता है. पत्रकार ने हमला कांड की निंदा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलिस हमला करने वाले की गिरफ़्तारी करे नहीं तो झामुमो सड़क पर आंदोलन करेगा.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड, धनबाद



    Related News