एक्टिव मोड में गैंस ऑफ़ वासेपुर : लाशें  गिरती रहीं और  गैंगवार  रफ़्तार पकड़ता रहा  

    एक्टिव मोड में गैंस ऑफ़ वासेपुर : लाशें  गिरती रहीं और  गैंगवार  रफ़्तार पकड़ता रहा  

    धनबाद (DHANBAD) : 80 के दशक में शुरू हुआ धनबाद के वासेपुर और नया बाजार के बीच का गैंगवार 20 21 आते -आते परिवार और सगे संबंधियों के बीच सिमट गया है. और अब तो  समय सीमा  के भीतर हत्या करा देने की वीडियो जारी कर धमकी दी जा रही है.  जानकार बताते हैं कि गैंगवार की शुरुआत 1983 में हुई ,जब गैंगस्टर फहीम खान के पिता सफी खान की  बरवड्डा स्थित पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  उसके प्रतिशोध में 1984 में असगर नामक युवक को बैंक मोड़ के राजहंस मेंशन में दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया था.  इस घटना के बदला स्वरूप 1986 में फहीम के बड़े भाई समीम खान की धनबाद कोर्ट में बम मार कर हत्या कर दी गई.  जेल से कोर्ट में पेशी  के लिए वह आया था.

     
    1989 में फहीम के  भाई छोटे की हत्या

    1989 में फहीम के छोटे भाई छोटे की हत्या धनबाद के रांगाटांड़  में पत्थर से कूच  कर कर दी गई.  फिर इसके बदला स्वरूप 1996 में वार्ड कमिश्नर मोहम्मद नजीर की हिल कॉलोनी स्थित मजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी फिर 1998 में धनबाद के नया बाजार स्थित रेलवे क्वार्टर में सुल्तान को मौत के घाट उतार दिया गया. 


    लाशों  की फेहरिश्त  लंबी होती चली गई


     गैंगवार आगे बढ़ता गया और लाशों  की फेहरिश्त  लंबी होती चली गई.  2003 में भूली जाने वाली सड़क पर जफर अली नामक युवक की हत्या कर दी गई.  2003 में ही जफर की हत्या के बाद फहीम की मां और मौसी पर डायमंड क्रॉसिंग में गोलियां बरसा कर  हत्या कर दी गई.  फिर इसी साल 29 जनवरी को फहीम के घर पर ak-56 से हमला किया गया.  फिर हाल के वर्षों में 2017 में पप्पू पाचक पर गोलियों से हमला हुआ, जो कई माह बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. 


    2014 में फहीम खान के साले टुन्नू खान की हत्या

     2014 में फहीम खान के साले टुन्नू खान की हत्या की गई.  जानकारी के अनुसार गैंगवार पहले सफीक खान और नया बाजार के बीच शुरू हुआ ,उसके बाद यह गैंगवार फहीम खान के परिवार और साबिर के बीच लंबे समय तक चला.  अब यह गैंगवार सगे -संबंधियों के बीच सिमट गया है, क्योंकि कल नया बाजार के रहने वाले महताब आलम उर्फ नन्हे की जो हत्या की गई है, उसकी जवाबदेही फहीम खान के भांजा प्रिंस खान ने ली है.  साथ ही वायरल वीडियो में धमकी दी है कि फहीम खान के बेटे की अब हत्या करेंगे और वह भी केवल 2 दिन के भीतर. 


    धनबाद के इतिहास में  जवाबदेही लेने की पहली घटना

     
     धनबाद के इतिहास में यह पहली घटना है जब हत्या के बाद किसी ने हत्या की जवाबदेही ली है और पुलिस के साथ-साथ सामने वाले को भी चुनौती दी है कि वह कुछ भी कर ले, छोड़ेगा नहीं और अब धनबाद में किसी और की नहीं बल्कि उसी की चलेगी. बता दें कि नन्हे फहीम खान का करीबी था और जमीन  के कारोबार से जुड़ा था. जमशेदपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फहीम खान से वह जाकर मिलता भी था. पहले की एक तस्वीर  में वह फहीम खान के साथ (एकदम बायें ) दिख भी रहा है. जानकर यह भी बताते हैं कि कुछ दिन पहले एक युवक को प्रिंस खान द्वारा पीटने का वीडियो वायरल हुआ था ,उसके बाद से ही वह धनबाद से बाहर चला गया और वहीं से वीडियो जारी किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news