भाजपा दे रही युवा मोर्चा को ट्रेनिंग, ताकि सरकार की खामियों को उजागर कर सके युवा कार्यकर्ता


रांची (RANCHI) - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक दिन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक धुर्वा में 24 नवंबर की सुबह से चल रही है. इसमें युवा मोर्चा के नेता सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं. बता दें कि कार्यसमिति के बैठक का नेतृत्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी कर रहे. मौके पर उन्होंने बताया कि दिनभर चलने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि वर्तमान में जो झारखंड में युवा विरोधी सरकार है, उसे किस तरह से उखाड़ फेंके.
कार्यक्रम में मौजूद रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
वहीं प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बैठक से युवाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास होंगे ताकि वर्तमान युवा विरोधी सरकार की सच्चाई को सामने लाया जा सके. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी मोर्चा के प्रभारी विनय जायसवाल सहित सभी जिले से आए कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे.
रिपोर्ट : अभिनव कुमार, रांची
4+