डकैती की साजिश नाकाम, जमशेदपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार तड़के सुबह परसुडीह पुलिस ने गदड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय भूमिज टोला में छापेमारी कर यह कार्रवाई की.

    डकैती की साजिश नाकाम, जमशेदपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार तड़के सुबह परसुडीह पुलिस ने गदड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय भूमिज टोला में छापेमारी कर यह कार्रवाई की.

    डकैती की योजना बना रहे थे अपराधी

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रौशन सिंह उर्फ पाका, रौशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली और आजाद पाल उर्फ बॉबी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी स्कूल परिसर में एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. हालांकि कार्रवाई के दौरान उनके कुछ अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.

    गिरफ्तार तीनो आरोपियों से पूछताछ जारी

    इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के बयान पर पुलिस ने कुल 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इनमें शिव नारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा शामिल हैं. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके.

    पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई जिससे इलाके में राहत का माहौल है. पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी.

    रिपोर्ट – रोहित सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news