जमशेदपुर में लिफ्ट न देने पर बवाल : युवकों ने कार पर किया हमला, परिवार से मारपीट

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित एनएच पर एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया. दो युवकों ने एक कार सवार परिवार से लिफ्ट मांगी लेकिन मना करने पर वे उग्र हो गए. देखते ही देखते युवकों ने कार पर हमला कर दिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर युवकों ने कार में मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट की.

    इसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं. कार का शीशा युवकों द्वारा तोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया. दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पीड़ित परिवार इस घटना से काफी आहत दिखा और पहले घटनास्थल पर और बाद में एमजीएम थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

    शादी समारोह में जा रहे परिवार पर हमला

    आजादनगर थाना क्षेत्र के चेपापुल के पास रहने वाला एक परिवार कार और बस से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. उन्हें धालभूमगढ़ जाना था इसी बीच बालिगुमा स्थित पेट्रोल पंप के पास दो युवकों ने बस को रोका बस चालक से लिफ्ट मांगी. बस में सवार लोगों द्वारा कहा गया कि हम सभी शादी में जा रहे हैं इसीलिए लिफ्ट नहीं दे सकते. बस के पीछे कार खड़ी थी. लिफ्ट देने से मना करने पर युवक उग्र हो गए और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के अनुसार कार में महिला-पुरुष के अलावा कुछ बच्चे भी सवार थे. मारपीट करने वाले दोनों युवक नशे की हालत में थे.

    पुलिस जुटी मामले की तहकिकात में

    घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मारपीट करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. मारपीट करने वाले दोनों युवक स्थानीय ही बताए जा रहे हैं. घटना को लेकर अब भी थाना में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. पीड़ित परिवार कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है.

    रिपोर्ट – रोहित कुमार

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news