झारखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज,पाकुड़ में फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण,जानिए क्या सवाल पूछेंगे अधिकारी

    पाकुड़ ( PAKUR) : जिले में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. इसी के तहत सूचना भवन में तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें फील्ड ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी गई.इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से होगी. प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मोबाइल या डिजिटल डिवाइस से डेटा इकट्ठा करेंगे. जनगणना दो चरणों में होगी.

    झारखंड  में जनगणना 2027 की तैयारी तेज,पाकुड़ में  फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण,जानिए क्या सवाल पूछेंगे अधिकारी

    पाकुड़ (PAKUR) :  जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं. इसी क्रम में सूचना भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें फील्ड ट्रेनरों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न कराई जाएगी. जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होगी. प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मोबाइल या अन्य डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे.

    दो चरणों में पूरा किया जाएगा जनगणना

    जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहला चरण 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा जिसमें मकानों का सर्वे किया जाएगा. इस दौरान मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य बुनियादी जानकारी से जुड़े कुल 34 सवाल पूछे जाएंगे. इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी.

    सभी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान जुटाई गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में किया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब फील्ड ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे. इसके बाद सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.इस डिजिटल जनगणना से न केवल डेटा संग्रह में सटीकता आएगी बल्कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सुधार होने की उम्मीद है.

    जानिए कौन से सवाल पूछेंगे अधिकारी

    जनगणना की प्रक्रिया हर दस साल में देश में की जाती है. जिससे भारत में रहने वाले लोगों की आकड़ा क्या है. जिससे देश में रहने वाले लोगों के विकास की योजना उसी आधार पर बनाया जा सके. अब कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस जनगणना में क्या सवाल पूछा जाएगा. भारत सरकार के मुताबीत 33 सवाल का जवाब देना होना होगा.आपसे अधिकारी पूछेंगे की आपका मकान पक्का का है या मिट्टी का,इसके साथ परिवार में सदस्यों की संख्या कितनी है. मुखिया की जानकारी,पेय जल का श्रोत,बिजली,शौचालय,इंटरनेट,मोबाईल,गाड़ी,बाइक कार,और अनाज का श्रोत समेत अन्य आपसे जुड़ी जानकारी पूछेंगे. जिसका जवाब आपको देना पड़ेगा            

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news