टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर के लिए विक्रम शर्मा का नाम दो दशक पहले किसी खौफ से कम नहीं था.अपराध और अपराधियों के गुरु के रूप में विक्रम शर्मा ने जमशेदपुर में कई हाई प्रोफाइल मर्डर कांड करवाया.हालंकी सीधे तौर पर वह कभी सामने नहीं आया लेकिन बैक साइड से वह सभी हत्याकांडों का मास्टरमाइंड था.जमशेदपुर में बड़े-बड़े हत्याकांडों को अंजाम देने वाला अखिलेश सिंह भले ही आज दुमका के जेल में बंद हो लेकिन एक समय था जब विक्रम शर्मा के एक इशारे पर वह किसी का भी काम तमाम कर देता था.
शांत स्वभाव और शातिर दिमाग
विक्रम शर्मा वैसे तो शांत स्वभाव का था लेकिन बहुत शातिर था. उसे अपनी जरूरत निकालने और एक तीर से दो लक्ष्य साधने काफी अच्छे तरीके से आता था.एक ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बताने वाले है जो विक्रम शर्मा के एक तीर से दो निशाना साधने को दर्शाता है. जिसमें ट्रांसपोर्टर की हत्या और फिर उसकी पत्नी से अपने भाई की शादी इस बात का जीता जागता उदाहरण है.
ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या से दहल उठा था जमशेदपुर
जमशेदपुर के चर्चित ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा हत्याकांड सभी को याद होगा, जहां पहली बार विक्रम शर्मा के नाम से थाने में अपराध का मामला दर्ज किया गया था. साल 1998 18 दिसंबर जहां जमशेदपुर के बिस्टुपुर शहर स्थित अशोक शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस हत्या के बाद शहर में दहशत फ़ैल गई.अशोक शर्मा करोड़ो संपत्ति का मालिक था. उसके नाम पर कई करोड़ की संपत्ति थी जिस पर विक्रम शर्मा की नजर थी.इस मामले में पुलिस के साथ सीआईडी ने भी जांच की थी जिसमे अखिलेश सिंह गिरोह का नाम चर्चा में आया था.सूत्र की माने तो विक्रम शर्मा ने ही अखिलेश सिंह को ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा से हत्या करवाई थी.हालांकी बाद में इस मामले से हरीश अरोड़ा को अजीवन करावास की सजा सुनाई गई थी. वहीं विक्रम शर्मा,अरविंद शर्मा, अखिलेश सिंह और पिंकी शर्मा को बरी कर दिया गया था.
ट्रांसपोर्टर की हत्या के बाद उसकी पत्नी से अपने भाई की करवा दी शादी
सूत्र यहां तक बताते हैं की कुछ दिन तक तो यह मामला काफी गरमाया था लेकिन जैसा ही यह मामला शांत हुआ अशोक शर्मा ने अपने छोटे भाई अरविंद शर्मा की शादी ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की पत्नी पिंकी शर्मा से करवा दी.क्योंकि अशोक शर्मा अपने पीछे कई करोड़ के संपत्ति छोड़ गया था जिसकी इकलौती मालकिन उसकी पत्नी पिंकी सिंह हो गई थी. विक्रम शर्मा को पता था कि अगर वह अपने छोटे भाई की शादी पिंकी शर्मा से करवाता है तो उनकी पूरी जायदाद पर इनका कबजा हो जाएगा.
लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन था विक्रम शर्मा
सुत्रों से जो जानकारी खुल कर सामने आई उससे पता चलता है कि विक्रम शर्मा को लग्जरी लाइफ जीने का काफी ज्यादा शौक था, गलत तरीके से कमाए पैसे, रंगदारी से अपने सारे शौक पूरा करता था.वह हमेशा अपने साथ 6 बॉडीगार्ड रखता था ताकि उसका रुतबा और पर्सनैलिटी भारी भरकम दिखे.गले में भारी सोने की चेन और नेताओं से मिलने के समय बने वीडियो रील को सोशल मीडिया पर प्रमुखता से दिखाना.सभी विक्रम शर्मा के शौक में शामिल था वह पूरी तरह से राजनीतिक लोगो के साथ उठता बैठता और इसको रीकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डालता था वह वह जताने की कोशिश करता था कि राजनीतिक दुनिया में भी उसकी काफी जान पहचान है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

