गिरिडीह में दो आटा चक्की मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, रांची भेजा गया सैंपल

    Giridih news:गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल अंतर्गत इसरी बाजार में संचालित दो आटा चक्की मिलो पर खाद्य सुरक्षा विभाग की गाज गिरी है जिसमे खाद सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा दोनों आटा चक्कियों में काफी काफी अनियमितता उजागर हुई है

    The Food Safety Department has taken action against two flour mills operating in Giridih, and samples have been sent to Ranchi। गिरिडीह में संचालित दो आटा चक्की मिलो पर गिरी खाद्य सुरक्षा विभाग की गाज, रांची भेजा गया सैंपल

     गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल अंतर्गत इसरी बाजार में संचालित दो आटा चक्की मिलो पर खाद्य सुरक्षा विभाग की गाज गिरी है जिसमे खाद सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी द्वारा दोनों आटा चक्कियों में काफी अनियमितता उजागर हुई है. इसके बाद पदाधिकारी द्वारा दोनों आटा चक्की से तैयार किए गए उत्पादित खाद्य सामग्रियों का सैंपल लेते हुए जांच के लिए रांची प्रयोगशाला भेज दिया गया है.

    दो आटा चक्की मिलो पर गिरी गाज 

     वहीं बिना खाद लाइसेंस के चल रहे दोनों आटा चक्की मिलो के संचालक के ऊपर दस दस रुपैया जुर्माना भी तय किया गया है. फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार के द्वारा बताया गया कि दोनों आटा चक्की मिल से बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री जब्त किया गया है तथा दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा फूड लाइसेंस भी नहीं बनाया गया है. टीम द्वारा मिलावटी रंग, सत्तू और बेसन के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु रांची प्रयोगशाला भेज दिया गया है.वही पैकेजिंग और लेवल संबंधित गंभीर अनियमित भी उजागर हुई है जिसमें ना ही निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित है और ना ही खाद्य सामग्री संबंधित पूरा विवरण.

    दोनों आटा चक्कियों के प्रति लोगों की शिकायत मिलती थी

     बताया जा रहा है कि डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी को लगातार दोनों आता चक्कियों के प्रति लोगों की शिकायत मिलती थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि जमुना साव के आटा चक्की जांच में बिना लाइसेंस संचालन का मामला सामने आया जहाँ से 106 किलो हल्दी पाउडर,50 किलो खुदड़ी चावल,15 किलो पीला रंग और 10 किलो ऑरेंज रंग बरामद किया गया. सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

     प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार

    अब देखना होगा की जांच के बाद इन दोनों मिलो के प्रति प्रशासनिक कार्रवाई क्या होती है अगर वास्तविकता में ऐसे मिलो के प्रति प्रशासन कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तो आने वाले दोनों में इसरी बाजार में मिलावटी सामग्रियों का बाजार हमेशा गर्म रहेगा और लोगों को मिलावटी सामान जैसे जहर खाने को मजबूर होना पड़ेगा. फिलहाल जो भी हो हमें प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार करना पड़ेगा.

     रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news