पाकुड़ विधायक निसात आलम ने किया इसकपुर का दौरा, ग्रामीणों को दी ये सौगात

    Pakur MLA Nisat Alam visited Isakpur and gave this gift to the villagers। पाकुड़ विधायक निसात आलम ने की इसकपुर का दौरा, ग्रामीणों को दी ये सौगात

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड के इसकपुर पंचायत का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मणिरामपुर में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इस उपकेंद्र के बनने से आसपास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. 

     ग्रामीणों को दी ये सौगात

    दौरे के बाद कांग्रेस कार्यालय में नगर चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और नगर चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई. विधायक ने पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का जल्द समाधान किया जाए.

    रिपोर्ट: विकास कुमार



    Related News