Dumka: जुगाड गाड़ी की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    दुमका (DUMKA) : शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर बांस लोड जुगाड गाड़ी की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन-फानन में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मोचीपाड़ा निवासी राहुल दास के रूप में हुई है जो एक ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था. बताया जाता है कि रविवार रात वह किसी दोस्त के फोन पर घर से निकला था.

    सुबह परिजनों को मिली मौत की जानकारी

    घटना की सूचना परिजनों को सुबह करीब 4:30 बजे मिली. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो राहुल मृत अवस्था में पड़ा था जिससे परिवार में कोहराम मच गया. हाल ही में राहुल की शादी हुई थी और बताया जा रहा है कि पत्नी गर्भवती है.आज उसे पत्नी को लेकर कोलकाता जाना था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

    पुलिस और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    मृतक के भाई मुकेश ने आरोप लगाया कि हादसे के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को अस्पताल पहुंचाकर लौट गई. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया, जिससे राहुल की जान नहीं बच सकी।

    सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग

    परिजन अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग कर रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राहुल को अस्पताल कब लाया गया और इलाज कब शुरू हुआ. साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

    आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    घटना से आक्रोशित लोगों ने जेल रोड स्थित दुर्गा स्थान के पास सड़क जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. मौके पर प्रशासन लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है.

     हादसे के बाद उठे सवालों ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.

    रिपोर्ट - पंचम झा 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news