पतरातू में लेवी के लिए हुई ताबड़तोड़ फायरिंग: ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली

    रामगढ़ जिले के पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अपराधियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लेवी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना में साइट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को पेट में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पतरातू में लेवी के लिए हुई ताबड़तोड़ फायरिंग: ओवरब्रिज साइट पर गार्ड को लगी गोली

    रामगढ़ (RAMGARH): जिले के पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अपराधियों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी. बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने लेवी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना में साइट पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को पेट में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    जानकारी के मुताबिक, राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधियों ने अचानक निर्माण स्थल पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की इस घटना से वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. गोलीबारी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड इसकी चपेट में आ गया और उसके पेट में गोली लग गई.

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई राउंड फायरिंग की गई. प्रारंभिक जांच में यह मामला लेवी वसूली से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की फायरिंग की घटना राहुल सिंह के नाम से की गई थी, जिससे इलाके में पहले से ही डर का माहौल बना हुआ था.

    घटना के बाद गौरव गोस्वामी समेत पतरातू एसडीपीओ, थाना प्रभारी और भुरकुंडा व भदानीनगर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए. पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

    इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.है.

    रिपोर्ट : अनुज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news