जमशेदपुर (JAMSHEDPUR). बहरागोड़ा नदी किनारे मिले तीसरे बम की सुचना पर भारीतय सेना की एक टीम स्थल पर पहुंची.जहाँ सेना के बम निरोधक धस्ता की टीम और अधिकारियों ने बम का निरीक्षण किया साथ ही पुरे इलाके की घेराबंदी की है.यहाँ से रिपोर्ट तैयार कर टीम वरीय अधिकारियों को भेजगी.जिसके बाद इसे निष्क्रिय करने के लिए आगे कार्रवाई की जाएगी.फ़िलहाल पुरे इलाके की घेरा बंदी कर दी गयी है.
बता दे कि पानीपड़ा–नागुड़साई गांव के पास सुवर्णरेखा नदी के तट पर विशाल आकार का बम जैसी दिखने वाले एक वस्तु मिलने के बाद पिछले तीन दिनों से स्थानीय लोग भय के साए में जी रहे हैं.स्थिति को देखते हुए शनिवार को रांची से भारतीय सेना की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया.
सेना की टीम का नेतृत्व कर रहे कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि यह वस्तु जिंदा बम जैसा लग रहा है. हालांकि इसकी प्रकृति, प्रकार और क्षमता को लेकर अभी विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सैन्य मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जैसे बम को निष्क्रिय करना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे इस तरह का खतरनाक विस्फोटक मिलना उनके लिए बेहद चिंता कि बात है. वहीं, प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हो गई है और इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है.
सेना की टीम ने स्थानीय लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे बम के पास जाने या उसे छूने की कोशिश बिल्कुल न करें. किसी भी तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है. फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से इलाके को संवेदनशील मानते हुए सतर्कता बरती जा रही है.
अब सभी की नजर सेना की अंतिम रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है, जिससे यह साफ हो सके कि यह विस्फोटक कहां से आया और कितना खतरनाक हो सकता है.
रिपोर्ट- अरुण


