धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस में जलवा, साउथ के दिग्गज ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

    रणवीर सिंह की एक्शन-स्पाई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई

    धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस में जलवा, साउथ के दिग्गज ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रणवीर सिंह की एक्शन-स्पाई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है, बल्कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम भी इसकी खुलकर सराहना कर रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई दिग्गज इस फिल्म के कायल हो चुके हैं. इसी क्रम में मशहूर निर्देशक एस.एस. राजामौली ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले राकेश रोशन और प्रकाश राज भी इसकी तारीफ कर चुके हैं.

    राजामौली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म का पहला भाग काफी पसंद आया था, लेकिन इसका दूसरा भाग उससे भी अधिक प्रभावशाली है. उनके अनुसार, द रिवेंज ने भव्यता और भावनात्मक प्रस्तुति के मामले में पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने फिल्म की कहानी, निर्देशन, तकनीकी गुणवत्ता, एडिटिंग और संगीत की जमकर सराहना की. खासतौर पर उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म की असली ताकत इसकी भावनात्मक गहराई है, जो दर्शकों को शुरुआत से अंत तक जोड़े रखती है.

    उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी लंबी फिल्म को भी दर्शकों के लिए रोचक बनाए रखना बड़ी उपलब्धि है. साथ ही रणवीर सिंह के अभिनय को उन्होंने बेहद दमदार बताया और कहा कि उन्होंने अपने किरदारों को शानदार तरीके से निभाया है. आर. माधवन के अभिनय की भी उन्होंने विशेष रूप से सराहना की. वहीं, प्रकाश राज ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी गूंज साउथ इंडस्ट्री में भी साफ सुनाई दे रही है.

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी. अब इसके सीक्वल से भी जबरदस्त कमाई की उम्मीद जताई जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news