अनुराग डोभाल को परिवार ने दिया और एक गहरा जख्म, पिता ने ऐड देकर संपत्ति से किया बेदखल

    अनुराग डोभाल को परिवार ने दिया और एक गहरा जख्म, पिता ने ऐड देकर संपत्ति से किया बेदखल
    यूट्यूबर अनुराग डोभाल की चर्चा इन दिनों काफी जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लाइव आकार आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाले अनुराग डोभाल के मुश्किल घड़ी में फैंस उनका साथ दे रहे है तो कई लोग इसको विवादित भी बना रहे है.इस बीच उनके पिता का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने अपने बेटे और बहू को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है.आपको बता दे कि आत्महत्या की कोशिश करना और सोशल मीडिया पर लाइव आकार लोगों को यह बताना कि उनके परिवार ने उन्हें धोखा दिया है उन्हें काफी ज्यादा महंगा पड़ गया एक तो वह अस्पताल में भरती है तो वही उनके पिता ने उन्हें और एक दर्द दे दिया है.

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):यूट्यूबर अनुराग डोभाल की चर्चा इन दिनों काफी जोरों पर है. सोशल मीडिया पर लाइव आकार आत्महत्या करने की कोशिश करनेवाले अनुराग डोभाल के मुश्किल घड़ी में फैंस उनका साथ दे रहे है तो कई लोग इसको विवादित भी बना रहे है.इस बीच उनके पिता का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने अपने बेटे और बहू को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया है.आपको बता दे कि आत्महत्या की कोशिश करना और सोशल मीडिया पर लाइव आकार लोगों को यह बताना कि उनके परिवार ने उन्हें धोखा दिया है उन्हें काफी ज्यादा महंगा पड़ गया एक तो वह अस्पताल में भरती है तो वही उनके पिता ने उन्हें और एक दर्द दे दिया है.

    कुछ दिन पहले अनुराग ने अपने परिवार पर लगाया था गंभीर आरोप

    आपको बता दे कि कुछ दिन पहले यूट्यूब पर अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता और छोटे भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए रहे थे और टॉर्चर करने की बात कहीं थी, उन्होंने आत्महत्या करने के दौरान यह इस बात का ख़ुलासा किया था कि उनके माता-पिता ही उनके सुसाइड के ज़िम्मेदार है, अब यह मामला पूरी तरह से विवादित हो चुका है.अभी आत्महत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब उनके पिता ने और एक विवाद खड़ा कर दिया है मामले में ट्विस्ट देते हुए उनके पिता ने इस बात की घोषणा की है कि वह अपने बेटे अनुराग और उसकी पत्नी को संपत्ति से बेदखल कर चुके है.

     पिता ने ऐड देकर संपत्ति से किया बेदखल

    आपको बता दें कि अनुराग के पिता ने अखबार में ऐड देकर इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने बेटे बहू को संपत्ति से बेदखल कर रहे है उनका उनके बेटे और बहू से कोई भी रिश्ता नहीं है.अनुराग के पिता का ये सोशल ऐड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने लिखा है कि मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्र वधु रितिका चौहान डोभाल को समस्त चल और अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं.भविष्य में इनके द्वारा किये गये किसी कृत और लेन-देन का वह स्वयं जिम्मेदार होंगे मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

    अनुराग मामले में नया ट्विस्ट

    आपको बता दे की अनुराग डोभाल ने जब सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने परिवार के खिलाफ बयानबाजी की थी तो लोग उनका मजाक उड़ा रहे थे वही लोग झूठा भी साबित कर रहे थे लेकिन ऐसे में उनके पिता द्वारा यह घोषना करना है उनके सारे आरोपों को सच साबित कर रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news