दो साल से एक ही बीमारी से जूझ रही सिंगर अलका याग्निक, अभी भी स्वास्थ नहीं!

    दो साल से एक ही बीमारी से जूझ रही सिंगर अलका याग्निक, अभी भी स्वास्थ नहीं!

    TNP DESK- बॉलीवुड की सिंगर अलका याग्निक ने अपनी हेल्थ को लेकर कुछ नए खुलासे किए हैं. दो साल पहले उन्होंने बताया था की उनके कान में कोई बीमारी हो गई ,जिसके कारण वह एक कान से सही से सुन नहीं पाती हैं. सिंगर ने अपने रीसेन्ट हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए कहा की वह अभी भी इस बीमारी से जूझ रही हैं.

    अलका याग्निक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी तबीयत में कुछ खास बदलाव नहीं आया है जिसके कारण वह कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर पा रही हैं. उनका कहना है कि उनके साथ बहुत सारे संगीतकार संपर्क में हैं लेकिन फिलहाल वह कोई भी काम करने के स्थिति में नहीं हैं.  

    बता दे कि साल 2024 में सिंगर को सेंसोरिन्यूरल हियरिंग लॉस नाम की बीमारी हो गई हैं जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था.

    उनके आखरी गाना के बारे में बता दे कि उन्होंने ए. आर. रहमान के गाने 'नरम कालजा' को अपनी आवाज दी थी जोकि इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला में सुनाई दी थी. उन्हें साल की शुरुआत में ही पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.



    Related News