Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
काम की बात:शादी के कुछ दिन बाद नहीं किया ये काम, तो काटना पड़ सकता कोट कचहरी का चक्कर
Marriage certificate:शादी को सीज़न चल रहा है ऐसे में लोग अपनी शादी की तैयारी और शादी के बाद हनीमून रिसेप्शन आदि में बिजी है ऐसे लोगों के लिए आज हम काम की बात करने वाले है. ताकि आपको आगे जाकर किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. दरअसल शादी विवाह की रीति रिवाज पूरी करते-करते लोग इतना ज्यादा थक जाते है कि उसके बाद वह रिश्तेदारों की विदाई आदि में बिजी हो जाते है और फिर अपने भविष्य को लेकर किया जाने वाला सबसे जरूरी काम भूल जाते है
Read moreरांची में अपराधी बेखौफ, टोयोटा शोरूम के बाहर हुई फायरिंग का राहुल सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा
रांची में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं. बीआईटी ओपी क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने ली है. पुलिस के लिए यह गैंग लगातार चुनौती बनता जा रहा है, जो रंगदारी के लिए धमकी देने और रकम नहीं मिलने पर फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है.
Read moreनाबालिग ने चुकाई अवैध रिश्ते की कीमत, लाजपत नगर के अपार्टमेंट में कल मिला था अज्ञात शव
बीते बुधवार को राजधानी के पुनदाग स्थित लाजपत नगर के अपार्टमेंट में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. मामले में अवैध संबंधों का विरोध करना एक नाबालिग के लिए जानलेवा साबित हुआ. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी राकेश रंजन के आदेश पर सिटी एसपी पारस राणा की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने यह सफलता हासिल की है.
Read moreभाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने थामा कांग्रेस का दामन, जेएलकेएम नेताओं की भी जॉइनिंग
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 4 फरवरी को आयोजित मिलन समारोह में विभिन्न दलों के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर भाजपा नेता आदित्य विक्रम जायसवाल, जेएलकेएम के जवाहरलाल यादव और वीरेंद्र विक्रम ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.
Read moreधुर्वा डैम कैचमेंट एरिया अतिक्रमण मामला: जांच की कमान अब एसीबी के हाथ, केस किया टेकओवर
राजधानी रांची के धुर्वा डैम कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण मामले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) करेगी. इस प्रकरण में नगड़ी थाना में दर्ज एफआईआर को मंगलवार को एसीबी ने अपने अधीन ले लिया है. एसीबी अधिकारियों ने केस टेकओवर किए जाने की पुष्टि की है.
Read moreभाजपा समर्थित उम्मीदवार रौशनी खलखो ने रांची नगर निगम के लिए किया नामांकन, राजधानी में उमड़ा जनसैलाब
रांची नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रौशनी खलखो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले उन्होंने शहर में एक भव्य जनरैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल हुए. रैली के कारण पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल साफ नजर आया इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया.
Read moreBREAKING: पुंदाग के लाजपत नगर के अपार्टमेंट में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास निर्माणाधीन एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.
Read moreनगर निकाय चुनाव 2026: नामांकन के अंतिम दिन बढ़ी सरगर्मी, महिलाओं की रहेगी मजबूत भागीदारी
Municipal elections 2026: नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. आज 4 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, ऐसे में प्रशासनिक परिसरों में दिनभर भारी गहमागहमी रहने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि अंतिम दिन सबसे अधिक संख्या में प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे.
Read moreWeather Alert: 6 फरवरी के बाद एक बार फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, दो से तीन डिग्री गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
Jharkhand weather update:पिछले 1 सप्ताह से झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां न्यूनतम अधिकतम पारा में उतार चढ़ाव दर्ज की जा रही है तो वही कभी सर्दी कभी ठंडी कभी कोहरा का असर देखा जा रहा है.ऐसा लग रहा है मानो ठंड जाता-जाते फिर से वापस आ जा रही है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह के समय मध्यम हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिलेगा
Read moreThe Banjaara Boy के लिए मालिक ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या करने की धमकी, सदर थाना की महिला आईपीएस से परेशान होने का लगाया आरोप
The Banjaara Boy : इंस्टाग्राम अकाउंट thebanjaaraboy के संचालक शिव शंकर ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी देकर सनसनी फैला दी है. शिव शंकर ने आरोप लगाया है कि सदर थाना क्षेत्र की एक महिला आईपीएस अधिकारी से वह मानसिक रूप से परेशान हैं, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाने की बात सार्वजनिक रूप से रखी है.
Read moreJio-BlackRock Investment Advisors को लेकर अच्छी खबर, अब महज 10,000 से करें निवेश की शुरुआत
Jio-BlackRock Investment Advisors:जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइज़रस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में ‘जियोब्लैकरॉक पर्सनालाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइज’ की शुरुआत की है. यह एक डिजिटल इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी प्लेटफॉर्म है.कंपनी का दावा है कि वह भारतीयों को सिर्फ बचतकर्ता नहीं बल्कि समझदार निवेशक बनाना चाहती है
Read more











.jpg)
