रांची में अपराधी बेखौफ, टोयोटा शोरूम के बाहर हुई फायरिंग का राहुल सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा

    रांची में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं. बीआईटी ओपी क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने ली है. पुलिस के लिए यह गैंग लगातार चुनौती बनता जा रहा है, जो रंगदारी के लिए धमकी देने और रकम नहीं मिलने पर फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

    Criminals are operating fearlessly in Ranchi; the Rahul Singh gang has claimed responsibility for the firing incident outside the Toyota showroom |रांची में बेखौफ अपराधी, टोयोटा शोरूम के बाहर हुई फायरिंग का राहुल सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा

    रांची (RANCHI): रांची में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए हैं. बीआईटी ओपी क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के पास टोयोटा शोरूम के बाहर फायरिंग कि घटना हुई है. इस वारदात की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने ली है. पुलिस के लिए यह गैंग लगातार चुनौती बनता जा रहा है, जो रंगदारी के लिए धमकी देने और रकम नहीं मिलने पर फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है.

    घटना बुधवार को मेसरा ओपी क्षेत्र के विकास हॉस्पिटल के पास स्थित टोयोटा शोरूम की है. जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार एक युवक शोरूम के बाहर पहुंचा और अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

    सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि विकास चौक के पास शोरूम के बाहर फायरिंग की सूचना मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शोरूम प्रबंधन से पूछताछ भी की गई है, लेकिन उन्होंने किसी तरह की रंगदारी या धमकी मिलने की बात से इनकार किया है.

    यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि शाम करीब पांच बजे एक बाइक सवार अस्पताल के पास आता है और हवाई फायरिंग करता है, फिर रामगढ़ रोड की ओर भाग जाता है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है.

    बताया जा रहा है कि फायरिंग कार शोरूम के बाहर की गई है और शोरूम के संचालक को धमकी दी गई थी. राहुल सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया के जरिए एक संदेश जारी कर शोरूम मालिक को चेतावनी दी है. संदेश में कहा गया है कि अगर गैंग की मांग नहीं मानी गई तो अगली बार सीधे शोरूम संचालक और उसके परिवार को निशाना बनाया जाएगा. गैंग ने यह भी दावा किया है कि उनके पास रांची से लेकर पलामू और पटना तक की पूरी जानकारी है और वे किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news