BREAKING: पुंदाग के लाजपत नगर के अपार्टमेंट में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास निर्माणाधीन एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

    BREAKING: पुंदाग के लाजपत नगर के अपार्टमेंट में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    रांची (RANCHI): पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के पास निर्माणाधीन एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर स्थित ड्रीम टॉवर के समीप एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है. गुरुवार सुबह जब मजदूर काम शुरू करने पहुंचे, तो उन्होंने परिसर में एक शव पड़ा हुआ देखा. यह देखकर मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत ठेकेदार को सूचना दी, जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया.

    सूचना मिलते ही पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है.

    पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से शव की पहचान मिलाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news