Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
अचानक बदला मौसम का मिज़ाज: झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है. आज हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम सुहाना हो गया है और लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं.
Read moreहड़िया या महुआ? जनजातीय पेय पदार्थों के पीछे का औषधीय सच, जानें वैज्ञानिक कारण
जब भी हम झारखंड की बात करते है तो हमारे दिमाग में एक परिदृश्य बन कर उभरता है, जल-जंगल और जमीन या फिर कोयला खनन लेकिन इन सब के बीच यहाँ की एक और महत्वपूर्ण कड़ी है महुआ और हड़िया. आज के जमाने में इसको भले ही बुरा या नशे का साधान समझते हो लेकिन अगर हम झारखंड की पगडंडियों पर चले तो आपको पता चलेगा की आदिवासियों के लिए महुआ सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि उनकी संस्कृति, उनकी अर्थव्यवस्था और सबसे बढ़कर उनके लिए एक औषधि के रूप है. अकसर लोग महुआ और हड़िया के पीछे छिपे उस औषधीय सच नहीं समझ पाते और तरह तरह की धारणाएँ बना लेते है.
Read moreरांची में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का लगा आरोप
Ranchi News: जिले के सिल्ली क्षेत्र के सोनाहातु के बारंदा गांव की 20 वर्षीय अंजलि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के परिजनों ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह लंबे समय से अंजलि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.
Read moreमहीने में दो बार क्यों आती है एकादशी? पढ़िये इसके पीछे का रहस्य
Ekadashi news:एकादशी का व्रत करने से पुण्य मिलता है, मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मकता आती है.कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर महीने में दो ही एकादशी क्यों आती है
Read moreउद्योग में पाया शिखर फिर निजी जिंदगी में अकेले क्यों रहे रतन टाटा? पढ़ें दिलचस्प किस्सा
Ratan Tata love story: रतन टाटा एक ऐसे सफल उद्योगपति थे, जिनका नाम मात्र ही उनके व्यक्तित्व को बताने के लिए काफी था. आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका नाम आज भी बड़े सम्मान और आदर के साथ लिया जाता है.रतन टाटा ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और एक दिलचस्प किस्सा देश के साथ साझा किया था
Read moreकाम की बात:आधार यूजर्स के लिए जरुरी खबर, अब सिर्फ एक बार ही कर सकेंगे इन डिटेल्स को अपडेट
Aadhar card latest news:UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. नए नियम के अनुसार, आधार कार्ड में जन्मतिथि (Date of Birth) और जेंडर (Gender) में बदलाव केवल एक बार ही किया जा सकेगा
Read moreबोकारो ट्रेजरी घोटाला: 50 लाख के ट्रांजेक्शन का हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस एएसआई अशोक गिरफ्तार
अवैध वेतन निकासी और ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को बुधवार को रांची स्थित सीआईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया.
Read moreWeather Alert:बारिश से झारखंड वासियों को गर्मी से राहत, 5 से 6 डिग्री गिरा पारा, पढ़े आज का हाल
Jhsrkhand weather update:बुधवार को हुई गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने झारखंड के मौसम को पूरी तरह सुहाना बना दिया है.बारिश और तेज हवा के कारण राज्य के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है
Read moreगिरिडीह में बड़ा हादसा:वज्रपात से दो की मौत चार गंभीर रूप से घायल
गिरिडीह जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई. जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई. जबकि चार घायल है. घायलों को अस्पतल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज गया. घटना तीसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गाँव से सामने आई है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया.
Read more23 करोड़ पेयजल घोटाले में फरार क्लर्क पर कसा शिकंजा, 6 नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुआ संतोष, हो सकती है बर्खास्तगी
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सामने आए 23 करोड़ रुपये के चर्चित फर्जीवाड़े में मुख्य आरोपी क्लर्क संतोष कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह जांच समिति के सामने पेश नहीं हुआ. 28 अप्रैल 2026 तक की अंतिम समय सीमा भी खत्म हो चुकी है, जिसके बाद अब उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है.
Read moreमाँ ने बेटी को पकड़या तिजोरी की चाभी,नालायक ने बॉयफ्रेंड पर लूटा दिया 45लाख!खुला राज तो कर दिया क़त्ल
रांची के डोरंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया. शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया और फिर हत्या के आरोप में मुह बोली बेटी के साथ प्रेमी और एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस पूरे केस की कहानी किसी फिल्म के स्क्रिप्ट से कम नहीं है. पुलिस ने हत्याकांड में जो खुलासे किए वह चौकाने वाले थे.
Read more

