गिरिडीह में बड़ा हादसा:वज्रपात से दो की मौत चार  गंभीर रूप से घायल   

    गिरिडीह में बड़ा हादसा:वज्रपात से दो की मौत चार  गंभीर रूप से घायल

    गिरिडीह(GIRIDIH): जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई. जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई. जबकि चार  घायल है. घायलों को अस्पतल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज गया. घटना तीसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गाँव से सामने आई है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया.          

    दरअसल बुधवार की शाम गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में  तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार  लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.मृतकों में नुनमुनि कुमार और अमन कुमार तुरी शामिल है.  जबकि आफताब अंसारी,राजू तुरी, चरण रविदास तथा चंदन कुमार घायल हो गए. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों शवो को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है.  

    बताया जा रहा है कि सभी चार  लोग तेज बारिश के दौरान सकरी नदी के किनारे थे.इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी पेड़ के नीचे चले गए.  इसी बीच वज्रपात की घटना हुई. जिसमें दो की मौत  घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि अन्य चार  लोग घायल होकर उक्त स्थल पर ही  अचेत हो  गए. स्थानीय लोगों एवं पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया गया नहीं तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी.फिलहाल सभी घायलों की स्थिति समान्य  है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार  



    Related News