Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
33 लाख में मिल रही है मेकॉन-CCL में नौकरी? झांसा देकर 13 लोगों से हुई लाखों की ठगी, रांची में FIR दर्ज
राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. कांके थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों से मेकॉन और सीसीएल में नौकरी लगाने का भरोसा देकर करीब 33 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है. मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला कांके स्थित रीभर डेल सिटी निवासी सुदर्शन चौबे की शिकायत पर दर्ज किया गया है. शिकायत में देवाषीष मिश्रा, प्रियांसु मिश्रा, ज्योति मिश्रा और वंदना दास को आरोपी बनाया गया है.
Read moreरेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब रांची और टाटानगर से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
छुट्टियों के मौसम में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रेलवे ने झारखंड के प्रमुख शहरों, रांची और टाटानगर से दिल्ली के लिए “जनजातीय गौरव दिवस स्पेशल” ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है
Read moreBREAKING: झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार
राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने रांची स्थित पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक में शोक की लहर दौड़ गई. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे माधव लाल सिंह का इलाज पहले बोकारो में चल रहा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रेफर किया गया था.
Read moreअस्पताल में महिलाओं संग बदसलूकी, पहले मारा थप्पड़, फिर घसीटकर बाहर ले गई पुलिस, देखिए
Viral video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक की मौत के बाद विरोध कर रही महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों ने काफी बदसलूकी की है.ये वीडियो यूपी के कानपुर स्थित एक अस्पताल का है
Read moreपूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, आज आएंगे जेल से बाहर
मनी लॉन्ड्रिंग और बहुचर्चित टेंडर घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दोनों आरोपी पिछले 23 महीनों से रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद हैं
Read moreबुधवार को इन कामों से करें परहेज, नहीं तो बिगड़ सकते हैं आपके बने-बनाए काम
Dharam astha news:हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. लोग इस दिन बुद्धि, विवेक और सुख-समृद्धि के लिए भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते है. माना जाता है कि बुधवार के दिन कुछ ऐसे काम जिसको करने से परेशानियाँ आती है
Read moreWeather Alert:झारखंड में 16 मई तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
Jharkhand weather update: झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. पिछले कई दिनों से राज्य के अलग-अलग जिलों में गरज के साथ बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 16 मई तक राज्य के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है
Read moreधनबाद में कोयले का खेल,गैंगस्टर और एसएसपी आमने सामने! विधायक- पूर्व सीएम ने खोला मोर्चा
कोयलंचल में कोयले का खेल जग जाहीर है. यहां हर दिन हजारों टन कोयले की चोरी होती है.जिसमें एक सिंडीकेट काम करता है. लेकिन अब इस खेल के बीच कुख्यात गैंगस्टर और धनबाद एसएसपी सामने सामने हो गए. इस पूरे प्रकरण के बीच निरसा विधायक ने कोयला चोरी पर सड़क पर उतर गए तो पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एसएसपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. साथ ही पुलिस-अपराधी गठजोड़ का आरोप लगाते हुए NIA जांच की मांग कर दी.
Read moreरांची में तेज़ रफ्तार का कहर, बेकाबू बस ने दो लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
राजधानी में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर जुमारपुल से आगे गेतलातु इलाके में एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे मौजूद दो लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.
Read moreझारखंड का अय्याश दरोगा गिरफ्तार,एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई,दो दिन पहले सेक्स वीडियो हुआ था वायरल
झारखंड पुलिस के निलंबित एएसआई मनोज कुमार का अश्लील वीडियो वायरल होने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. वीडियो की जांच के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को गिरफ्तार जेल भेज दिया. साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जूट गई. यह कार्रवाई दो दिन पहले वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो पर की गई है. इस कार्रवाई की चर्चा पूरे झारखंड में है.
Read moreBreaking: रांची में बड़े नाले से मिले मानवीय अवशेष, 18 माह की लापता अदिति प्रकरण में जांच हुई तेज़
रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूचना मिली है कि मंगलवार को पुलिस को एक बड़े नाले से कुछ मानवीय अवशेष मिले हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह अवशेष लापता बच्ची अदिति के हो सकते हैं.
Read moreरिम्स की जमीन घोटाले में फर्जीवाड़ा, आरोपियों ने मांगी एसीबी कोर्ट से बेल
रिम्स रांची से जुड़ी लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी खबर सामने आई है. आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस केस में नामजद राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक ने रांची एसीबी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. दोनों आरोपियों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी,
Read more

