Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
काम की बात:SBI में बंद हो चुकी है M-cash की सुविधा, तो अब कैसा होगा लेन-देन, पढ़ें तरीका
M-cash news:1 दिसंबर 2025 से OnlineSBI प्लेटफॉर्म और YONO Lite ऐप पर mCASH के जरिए पैसे भेजना संभव नहीं होगा.जिसके बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई है कि अब वह कैसे पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे
Read moreकस लें कमर क्योंकि लगने वाला है बिजली का झटका ! झारखंड में 60% तक बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी में विभाग
झारखंड में बिजली महंगी होने के संकेत साफ दिख रहे हैं क्योंकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) को भेज दिया है. यह प्रस्ताव सोमवार शाम दाखिल किया गया. खास बात यह है कि निगम में पिछले दो महीनों से प्रबंध निदेशक (MD) का पद खाली है और पहली बार बिना एमडी के इतनी बड़ी टैरिफ पिटीशन दाखिल की गई है. एमडी की नियुक्ति के बाद विस्तृत पिटीशन अलग से भेजी जाएगी.
Read moreरांची: आपसी विवाद में अरशद की गोली मारकर हत्या
धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान 25 वर्षीय अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर तौसीफ नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Read moreBREAKING: झारखंड में पहली बार FEMA के तहत ED की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के रांची समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी
झारखंड में पहली बार ईडी की रांची यूनिट की एक टीम फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत कार्रवाई कर रही है. ईडी ने रांची में एक जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापा मारा है. ED ने यह छापा PMLA के बजाय फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत मारा. झारखंड में FEMA के तहत ED का यह पहला छापा है.
Read moreWeather Alert:पिछले 24 घंटे के दौरान 5 डिग्री गिरा झारखंड का पारा, IMD ने बचकर रहने की दी सलाह, पढ़े आज का हाल
Jharkhand weather update:झारखंड में लगातार ठंड का सितम बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन-चार दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच का दिन कडाके की ठंड पड़ेगी
Read moreसीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में प्री बोर्ड 1 की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 9,338 छात्र हुए शामिल
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की शैक्षणिक तैयारी और मानसिक सुदृढ़ता को परखने के उद्देश्य से राज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आज से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं. प्री-बोर्ड 1 में कुल 9,338 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
Read moreBREAKING: पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर खुद का गला काटा, दोनों ने किया था प्रेम विवाह
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई. रिंगरोड स्थित हेहल टोल प्लाज़ा के पास पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर उसी हथियार से खुद पर वार कर लिया. आरोपी लालू करमाली को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पत्नी ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई.
Read moreकर्ज का बोझ नहीं सह पाए रांची के Kuppuswami रेस्टोरेंट के मालिक! खत्म कर ली ज़िंदगी
राजधानी रांची में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नामी गिरामी होटल के मालिक ने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात की. इस मामले को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कांके रोड स्थित कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
Read moreBIG BREAKING: रांची के कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है. कांके थाना इलाके के कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के मालिक शंकर नारायण नायर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर कांके पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर की जांच शुरू की.
Read moreBREAKING: रांची में मेन रोड स्थित THE KEN होटल से मजदूर की गिरकर मौत, सुरक्षा लापरवाही पर हुआ जमकर हंगामा
राजधानी रांची के मेन रोड स्थित THE KEN होटल की निर्माणाधीन इमारत में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
Read more











