Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
IAS विनय चौबे की बढ़ीं मुसीबतें, पांचवां मामला हुआ दर्ज, ACB की जांच ने पकड़ी रफ्तार
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे पर एक और मामला दर्ज किया गया है. जगन्नाथपुर थाना police ने चौबे सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का केस दर्ज किया है. यह FIR अरगोड़ा के दीपक कुमार की शिकायत पर हुई है. आरोपियों में विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्ध सिंह, अरविंद वर्मा, विशाल सिंह, राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा शामिल हैं. यह विनय चौबे के खिलाफ दर्ज होने वाला पांचवां मामला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Read moreआज मुख्यमंत्री 9 हज़ार से ज्यादा युवाओं के बीच करेंगे नियुक्ति पत्र का वितरण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार के वर्तमान कार्यकाल का आज एक वर्ष पूरा हो रहा है. इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में सुबह 11 बजे से बड़ा राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा.
Read moreकड़िया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जे.पी. नड्डा ने ली सेहत की जानकारी
लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी महसूस होने पर देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उम्रदराज कड़िया मुंडा की सेहत में अचानक बदलाव आने के बाद परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखकर उपचार शुरू किया.
Read moreरांची होटवार जेल का कक्षपाल राहुल कश्यप बर्खास्त, आपराधिक मामले छिपा कर रहा था नौकरी
गृह एवं कारा विभाग ने बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल, होटवार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को सेवा से हटा दिया है. विभाग की जांच में सामने आया कि राहुल कश्यप ने अपने आपराधिक मामले और सजा की जानकारी छुपाकर नौकरी हासिल की थी. मामले की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से उसे बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही विभाग ने निर्देश दिया है कि अब उसे किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा.
Read moreWeather Alert:आज झारखंड के इन 9 जिलों में कहर बरपायेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand weather update:राजधानी रांची समेत खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, हजारीबाग,पलामू में कडाके की ठंड पड़ रही है आलम यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है
Read moreहेमंत सरकार के एक साल होने पर सीएम को मिला राज्यस्तरीय समारोह का आमंत्रण
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार के मौजूदा कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर होने वाले राज्यस्तरीय समारोह का आधिकारिक आमंत्रण सौंपा है.
Read moreBreaking: लालपुर में दिनदहाड़े टोटो सवार से 1.30 लाख की लूट, इलाके में हड़कंप
लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई. बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से 1.30 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने यह रकम कोकर स्थित एक बैंक से निकाली थी और टोटो से घर वापस लौट रहा था. जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से पीछे आ रही बाइक ने उसे ओवरटेक कर लिया.
Read moreखुशखबरी! झारखंड में मेडिकल इंटर्न्स के लिए बढ़ाया गया इंटर्नशिप भत्ता, अब मिलेंगे 17,500 रुपये
झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल इंटर्न्स को राहत देते हुए इंटर्नशिप राशि बढ़ाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में इंटर्नशिप कर रहे होम्योपैथी और एमबीबीएस इंटर्न्स के मासिक भत्ते में 2500 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब इन इंटर्न डॉक्टरों को हर महीने 15,000 रुपये के बजाय 17,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा.
Read moreकल फिर होगी जमशेदपुर DC करन सत्यार्थी से पूछताछ, ACB ने हाजिर होने दिया आदेश
झारखंड शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने जमशेदपुर के डीसी करन सत्यार्थी को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने उन्हें समन भेजकर शुक्रवार को उपस्थित होने को कहा है.
Read moreमंईयां योजना दे रही सरकार तो छात्रवृत्ति क्यों नहीं? ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ मांगने कटोरा लेकर सड़क पर उतरे छात्र
झारखंड में लंबे समय से रुकी छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे पर आज अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) छात्र इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन तक पैदल मार्च पर निकले. छात्रों की मांग है कि पिछले डेढ़ से दो साल से लंबित छात्रवृत्तियां तुरंत जारी की जाएँ.
Read moreJPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा: 197 उम्मीदवारों को कल मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र बाटेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार कल, 28 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपेगी. यह समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. कुल 342 अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 197 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदान में तैनात रहेंगे.
Read moreध्यान दें! बिजली बिल बिगाड़ सकती है आपके घर का बजट, 10 रुपये प्रति यूनिट दर बढ़ने से लग सकता है बड़ा झटका
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अगले वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है. निगम का कहना है कि बिजली खरीद की बढ़ती लागत, पुराने बकाया, मेंटेनेंस खर्च और सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है.
Read more







.jpeg)





