Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
BJP के साथ जानें की अटकलों पर कांग्रेस की खरी-खरी, कहा-CM हेमंत के नेतृत्व में महागठबंधन एकजुट, सियासी अटकलें महज अफवाह
BJP के साथ हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जाने की अटकलों पर अब कांग्रेस ने भी खुलकर प्रतिक्रिया दी है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के बीच झारखंड में राजनीतिक अटकलों को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी केशव महतो कमलेश ने कहा कि ये महज एक अफवाह है.
Read moreBig News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने CM को दी फिजिकल अपीयरेंस से छूट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने ED के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उन्हें ट्रायल कोर्ट में सशरीर पेश होने से छूट दे दी है. जस्टिस अनिल चौधरी की अदालत में इस याचिका पर सुनवाई हुई और मेरिट के आधार पर केस का निपटारा कर दिया गया.
Read moreMaiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाएं समय रहते निपटा लें जरूरी काम, वरना रुक जाएगी अगली किस्त
मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है. ऐसे में योजना से जुड़ी सभी महिलाओं के लिए जरूरी है कि वे समय रहते जरूरी औपचारिकताएं पूरा कर लें. विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन लाभार्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई गई या जिनका वेरिफिकेशन अधूरा है, उनकी अगली किस्त रोक दी जाएगी.
Read moreरांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर रातों-रात छापा: अवैध हुक्का बार संचालन पर हुई कार्रवाई, हिरासत में 10 से अधिक युवक
राजधानी में अवैध हुक्का बार और नशे से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी सिलसिले में मंगलवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लालजी हीरजी रोड के पाबलो रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी की. यह कार्रवाई एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के बाद की गई.
Read moreJSSC CGL: हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, रिज़ल्ट जारी करने का दिया निर्देश
JSSC CGL परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की CBI जांच कराने की मांग पर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. बुधवार को कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को जल्द रिज़ल्ट जारी करने का निर्देश दिया.
Read moreWinter Tips: कड़कडाती ठंड में त्वचा का इस तरह से रखें ख्याल, गुलाब सा दमकता रहेगा चेहरा
Winter skin care tips:सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से इसके ज्यादा केयर की जरुरत होती है. वैसे तो कई तरीकों से लोग अपनी त्वचा और चेहरे का ख्याल रखते है, ताकि सर्दी के दिनों में उनका चेहरा और स्किन चमकदार बनी रहे
Read moreदिल्ली दौरे से आज लौट रांची सकते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नये समीकरण का बाजार गर्म, उनके आने से लगेगा कयासों पर विराम!
भले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 4 दिनों से दिल्ली दौरे पर हो पर उनके झारखंड में ना होने के बावजूद भी राज्य में उन्हें लेकर कई चर्चाएँ लगाई जा रही हैं. ऐसे में उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली में ही मौजूद हैं. अब सोचने वाली बात यहाँ यह है की बिना किसी सरकारी कार्यक्रम के मुख्यमंत्री का इतने लंबे समय तक दिल्ली में रहना, राज्य में चर्चाएँ बटोर रहा है. जिससे इन दिनों सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
Read moreBIG NEWS: झारखंड में राजभवन का नाम बदला, अब होगा ‘लोक भवन’, अधिसूचना जारी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक महत्वपूर्ण निर्णय और झारखंड के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद राज्य के दो प्रमुख भवनों के नामों में बदलाव किया है. रांची और दुमका स्थित राजभवन का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘लोक भवन’ कर दिया गया है. राज्यपाल सचिवालय की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि नया नाम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है.
Read moreबड़ी खबर : झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की FIR को ED ने संभाला, दर्ज किया नया ECIR
झारखंड में हुए शराब घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अपने हाथ में ले ली है. ACB द्वारा दर्ज की गई FIR नंबर 9/2025 को टेकओवर करते हुए ED ने अपनी तरफ से नया मामला ECIR 10/2025 दर्ज किया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Read moreझारखंड पुलिस के वाहन किराए पर लेना अब होगा महंगा, नई दरें लागू
झारखंड पुलिस के वाहनों को निजी उपयोग में लेना अब पहले से काफी महंगा पड़ने वाला है. विभाग ने पेट्रोल, डीज़ल, ल्यूब्रिकेंट और वाहन पार्ट्स के बढ़ते दामों को देखते हुए किराया दरों में बदलाव कर दिया है. डीजीपी के निर्देश पर आईजी प्रोविजन ने नई संशोधित दरों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो 1 दिसंबर से लागू हो गया है.
Read moreरांची: 140 करोड़ बकाया मामले में बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के तीन बैंक खाते हुए फ्रीज
रांची में बिजली विभाग के खिलाफ लंबे समय से चल रहे 140 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान मामले में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया. Commercial Court के आदेश के बाद बिजली विभाग के तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया. यह कार्रवाई सिविल कोर्ट, रांची के नाजिर मो. जीशान इकबाल की टीम ने पूरी की.
Read more




.jpeg)







