Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
आखिर कौन से मिशन पर हैं चंपाई! झामुमो-भाजपा गठबंधन पर दे दिया बड़ा बयान, जल्द सामने होगी तस्वीर
झारखंड में सियासी सरगर्मी में तेज है. चर्चा अंदर खाने शुरू है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा का गठबंधन आने वाले दिनों में दिखेगा, लेकिन इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अभी मिशन पर लगे हैं आने वाले दिनों में तस्वीर सबके सामने होगी.
Read moreरांची में अंधविश्वास की हैरान करने वाली घटना: महिला को डायन बताकर मारपीट, पीड़िता ने थाने में लगाई न्याय की गुहार
रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़ित कलावती देवी ने कई ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
Read moreझारखंड में इसबार कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! नए साल में कुल 34 दिन मिलेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर
झारखंड में इसबार सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. क्योंकि नए साल पर कुल 34 दिन की छुट्टी मिलने वाली है. दरअसल कैबिनेट की मंजूरी के बाद झारखंड सरकार ने 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. जिनमें राष्ट्रीय पर्वों के साथ राज्य की स्थानीय आदिवासी परंपराओं को भी प्रमुखता दी गई है.
Read moreविनय सिंह की पत्नी की तलाश में ACB ने दिल्ली में की छापेमारी, बेटे को लिया हिरासत में
भूमि घोटाले में नामित ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की. तड़के करीब चार बजे वसंत विहार स्थित केंद्र सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के आवास पर छापेमारी की गई.
Read moreएलपीजी उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर: बिना e-KYC अब नहीं मिलेगा रसोई गैस का कनेक्शन, सिलिंडर रिफिलिंग में भी हो सकती है दिक्कत
एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. अब बिना e-KYC प्रक्रिया पूरी किए किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी गैस का नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा. इंडेन सहित सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ कर दिया है कि कनेक्शन तभी मिलेगा, जब आधार कार्ड की जानकारी दर्ज कर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई किया जाए.
Read moreपुराने तेवर में टाइगर जयराम! सदन में सरकार के सात गारंटियों पर उठाया सवाल, कहा- सरकार के कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर
झारखंड विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के चौथे दिन विधायक जयराम अपने पुराने अंदाज में दिखे. सदन में प्रवासी मजदूरों की बदतर स्थिति और राज्य में हो रहे पलायन को लेकर सरकार को घेरने का काम किया. टाइगर जयराम ने सदन में सरकार की सात गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के वादों और कामों में बहुत बड़ा अंतर है.
Read moreझारखंड विधानसभा: चार विश्वविद्यालय विधेयक लौटे, पर्यटन संशोधन बिल पास
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन चार निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े विधेयक वापस ले लिए गए. वहीं झारखंड पर्यटन विकास और निबंधन संशोधन विधेयक 2025 को सदन की मंजूरी मिल गई.
Read moreबड़ी खबर: नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले में CBI जांच जारी रखने का आदेश – सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के साहिबगंज जिले में नींबू पहाड़ पर हुए अवैध पत्थर खनन मामले में CBI की जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है. दो जजों की पीठ, जस्टिस आलोक राठे और जस्टिस संजय कुमार ने यह फैसला CBI की याचिका पर सुनाया. CBI का आरोप था कि झारखंड सरकार जांच में रुकावट पैदा कर रही है.
Read moreरांची के इन टिनी टॉट स्कूल में मिल रहा है एडमिशन फॉर्म, सेंट मैरी से लेकर लोयोला कॉन्वेंट तक नौनिहालों के एडमिशन में पड़ेगी इन दस्तावेज़ों की जरूरत
रांची में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी व प्री-नर्सरी क्लास में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. शहर के प्रमुख टिनी टॉट स्कूलों जैसे सेंट मैरी, लोयोला कॉन्वेंट और कई अन्य संस्थानों में एडमिशन फॉर्म उपलब्ध हैं. दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया चलने की संभावना है. छोटे बच्चों के लिए दाखिला कराने के इच्छुक अभिभावकों ने स्कूलों में दस्तावेज़ तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
Read moreCDTI कोलकाता में झारखंड पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन मिलेगी ट्रेनिंग, मानव तस्करी, ड्रग यूज़र्स पर रहेगा विशेष ध्यान
झारखंड पुलिस के अधिकारियों के लिए एक अहम पहल की गई है. प्रशिक्षण निदेशालय ने सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CDTI) कोलकाता के सहयोग से दिसंबर माह में कई ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है. यह प्रशिक्षण सब-इंस्पेक्टर से लेकर वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के लिए निर्धारित किया गया है.
Read more











