Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
CDTI कोलकाता में झारखंड पुलिस अधिकारियों को ऑनलाइन मिलेगी ट्रेनिंग, मानव तस्करी, ड्रग यूज़र्स पर रहेगा विशेष ध्यान
झारखंड पुलिस के अधिकारियों के लिए एक अहम पहल की गई है. प्रशिक्षण निदेशालय ने सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CDTI) कोलकाता के सहयोग से दिसंबर माह में कई ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है. यह प्रशिक्षण सब-इंस्पेक्टर से लेकर वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के लिए निर्धारित किया गया है.
Read moreगृह विभाग ने नौ पदाधिकारियों को झारखंड पुलिस अकादमी में किया पदस्थापित अधिसूचना जारी, देखें लिस्ट
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के आधार पर चयनित नौ सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी है. इन सभी अधिकारियों को झारखंड पुलिस अकादमी (JPA) में पदस्थापित किया गया है.
Read moreखूंटी क्रेशर फायरिंग केस: राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी, प्रदेश के 9 जिलों के कारोबारियों को दी चेतावनी, कहा-खोल देंगे खोपड़ी
खूंटी जिले के रानियां थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित एक क्रेशर कार्यालय में बीते मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घटना रात करीब 11:20 बजे हुई. इस घटना में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच में जुट गई है.
Read more16 महीने बाद JPSC ने जारी किया CDPO मेंस का रिजल्ट, 163 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए
लंबे इंतजार के बाद झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) भर्ती की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. करीब 16 महीने की देरी के बाद घोषित इस रिजल्ट में 163 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है. CDPO के कुल 64 पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें से 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. अब इन उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू में शामिल होना होगा. इंटरव्यू के बाद आयोग अंतिम merit list जारी करेगा.
Read moreWeather Alert: 3 दिनों तक झारखंड में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ का व्यापक असर,पढ़े आज का हाल
Jharkhand weather update:झारखंड में लोग कडाके की ठंड की मार झेल रहे है. वहीं से शीतलहरी भी हांड कंपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से जो जानकरी दी गई है वो काफी ज्यादा परेशान करने वाली है
Read moreविधानसभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भारतीय खो-खो महासंघ. के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की.
Read moreझारखंड में पांच DSP को मिली IPS में पदोन्नति, तीन अधिकारियों का नाम शर्तों के साथ सूची में शामिल
झारखंड पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों को केंद्र सरकार ने IPS में प्रोन्नति दी है. इसके अलावा तीन अधिकारियों का नाम चयन सूची में अस्थायी रूप से (Provisionally) जोड़ा गया है. इन तीनों को प्रोन्नति तभी मिलेगी जब वे अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों में निर्दोष साबित हो जाएं और राज्य सरकार से Integrity Certificate प्राप्त कर लें.
Read moreनहीं मिला सवाल का सही जवाब तो आपस में ही भीड़ गए मंत्री इरफान और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आज जमकर बहस हुई. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसीमिया मरीजों के आंकड़ों और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सुविधा पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. हालात इतने गर्म हो गए कि स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा.
Read moreझारखंड: देखिए IAS दामाद के ससुराल वाले कैसे हो गए मालामाल, ACB की जांच में बड़ा खुलासा
निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में सामने आया है कि विनय चौबे ने अशोक नगर स्थित एक मकान की खरीद के लिए भुगतान किया था, जबकि यह मकान उनके ससुर और रिटायर्ड IFS अधिकारी एस.एन. त्रिवेदी के नाम पर खरीदा गया था.
Read moreएक अंजान कॉल फिर उनके इशारे पर नाचने लगते हैं लोग, जानिए कैसे किया जाता है ऑनलाइन अरेस्ट
Digital arrest:अब डिजिटल गिरफ्तारी भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है.डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सुनने और देखने को मिलते है अब यह है क्या और कैसे लोगों को बिना छुए और बिना देखे केवल एक फोन कॉल के माध्यम से गिरफ़्तार कर लिया जाता है
Read more











