Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
BREKING: IAS वंदना दादेल और मस्त राम मीणा को बड़ी जिम्मेदारी, जल्द मिलेगा अपर मुख्य सचिव पद पर प्रमोशन
झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और पेयजल सचिव मस्त राम मीणा को जल्द ही अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary) के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी. राज्य सरकार ने डीपीसी की बैठक में दोनों अधिकारियों के प्रमोशन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे संबंधित औपचारिक अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है. दोनों अधिकारी वर्ष 1996 बैच के आईएएस हैं.
Read moreWeather Alert:कुहासा से बढ़ी झारखंड वासियों की परेशानी, अगले एक हफ्ते के लिए IMD ने जारी किया रिपोर्ट
Jharkhand weather update:झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव आने की संभावना नहीं है.इस दौरान सर्द हवा के साथ ठंड का कहर जारी रहेगा.राज्य के उत्तरी भागों में कुहासा का प्रभाव बढ़ने लगा है.संताल में फिलहाल इसका प्रभाव सबसे ज्यादा है
Read moreझारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स क्यों है लाइलाज? मंत्री, अधिकारी और डॉक्टर सब के सब फेल
झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) जहां हर दिन हजारों मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं.
Read moreबड़ी खुशखबरी: मंईयां नहीं बुजुर्गों पर मेहरबान हेमंत सरकार, खाते में आने लगे इस माह के पेंशन का पैसा
हेमंत सरकार सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों पर मेहरबान है. सर्वजन पेंशन स्कीम के तहत रांची जिले के लाभुकों को दिसंबर माह की पेंशन की राशि भेज दी है।रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर कुल 2,28,349 बेनिफिशियरीज के बैंक अकाउंट में DBT के जरिए 1,000-1,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
Read moreकाम की खबर: अगर राशन को लेकर कोई भी हो समस्या तो इस नंबर पर करें कॉल, जल्द होगी शिकायतों का निपटारा, सरकार ने जारी किया टॉल फ्री नंबर
राशन कार्ड धारियों के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड में राशन वितरण प्रणाली को बेहतर और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने पब्लिक ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम (PGMS) की शुरुआत की है.
Read moreधर्मांतरण के बाद भी लोगोंं को मिल रहा ‘दोहरे लाभ’! सरना समिति के प्रदर्शन में निशा भगत ने कराया मुंडन
केंद्रीय सरना समिति ने शुक्रवार को लोकभवन के बाहर धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण और सरकारी योजनाओं में मिल रहे ‘दोहरे लाभ’ का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. समिति के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत पाहन द्वारा पारंपरिक पूजा से हुई. इसी दौरान समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए अपना मुंडन करा लिया.
Read moreझारखंड में आदिवासी और भुइहरी जमीनों की जिसने की है सादा पट्टा पर खरीद-बिक्री, सरकार करेगी कारवाई
झारखंड सरकार ने आदिवासी और भूइहरी जमीनों की सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य में लंबे समय से सादा पट्टा (सादे कागज) पर जमीन की बिक्री, फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और अवैध हस्तांतरण की शिकायतें मिल रही थीं.
Read moreमंईयां सम्मान योजना के भुगतान में हो देरी पर अब होगी कार्रवाई! डीसी ने लगाई फटकार-आखिर क्यों नहीं हो रही मंईयां सम्मान योजना का भुगतान
मंईयां सम्मान योजना को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए तुरंत लाभुकों को अगली किस्त भुगतान करने को कहा है. डीसी ने स्पष्ट कहा है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जिम्मेदार अधिकारी समय पर राशि जारी नहीं करते हैं, तो उन पर विभागीय कार्रवाई तय है.
Read moreबड़ी खबर: अरगोड़ा स्थित Liquor Bar का लाइसेंस रद्द, लगातार विवादों पर डीसी ने की सख्त कार्रवाई
रांची के अरगोड़ा चौक स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट पर अब ताले पड़ने के हालात बन गए हैं. रांची डीसी ने एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर बार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कदम वहां लगातार हो रहे विवादों और संभावित विधि-व्यवस्था की समस्या को देखते हुए उठाया गया है.
Read moreक्या ED उजागर करेगी शैली ट्रेडर्स के पीछे खड़ा मददगार? सवालों के घेरे में CID का अफसर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नशीले कफ सिरप की अवैध सप्लाई से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. देशभर में 25 से अधिक जगहों पर छापेमारी चल रही है, जिनमें शैली ट्रेडर्स के ठिकाने भी शामिल हैं. इस फर्म का मालिक भोला प्रसाद है,
Read more











