Ramgarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ramgarh, Jharkhand.
- City: Ramgarh, Jharkhand
Breaking : ओबी डंप पॉइंट पर कोयला चुनने के दौरान पांच लोग झुलसे, मची अफरातफरी
रविवार की सुबह कोयला चुनने के दौरान पांच लोग झुलस गए. इस घटना के बाद से वहां अफरातफरी मच गई. लोग चीखने-चिल्लाने लगे. मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल सभी को स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया.
Read moreपुलिस को शक-अवैध संबंध में महिला का रेता गया गला, प्रेमी से हुआ था विवाद
पुलिस को शक है कि शनिवार की देर शाम प्रेम प्रसंग में ही महिला की घर में घुसकर हत्या हुई है. पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि शनिवार की शाम महिला गोला के चोपादारू में आयोजित मेले में अपने प्रेमी से मिली थी.
Read moreरामगढ़ में लगा दो दिवसीय परचांडू मेला, विधायक ममता देवी ने पूजा कर की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
Ramgarh News: रामगढ़ के गोला में दो दिवसीय परचांडू मेला लगाया गया है. परचांडू मेले में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी हुई है. इस मेले का उद्घाटन रामगढ़ विधायक ममता देवी द्वारा किया गया.
Read moreरोती-गिड़गिड़ाती मां पहुंची थाने, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, नाबालिग बेटी को भगा ले गया बदमाश
एक बुजुर्ग मां रोती-गिड़गिड़ाती थाने पहुंचती है. पुलिसवालों से हाथ जोड़कर बोलती है कि सर-मेरी बेटी को बगल का एक बदमाश भगा ले गया है. मेरी मदद करें. मेरी बेटी को खोज निकालें. मेरा बस वही एक सहारा है.
Read moreदिनदहाड़े बीच बाजार में महिला से 50 हजार की छिनतई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहें सवाल
चोरों ने दिनदहाड़े महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई कर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है. आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 50 हजार रुपए की छिनतई कर दी.
Read moreघर बंद कर बेटे-बहू से मिलने गए परिजन, चोर लपेट ले गए सारा सामान, जानें का है मामला
घर बंद कर बेटे और बहू से मिलने जाना परिजनों को महंगा पड़ गया. घर में ताला लटका देख चोरों ने पूरे घर को ही साफ कर दिया. आपको बताते चलें कि यह मामला रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के हेसला टोला है.
Read moreरामगढ़ पुलिस के 6 पदाधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग
गिरती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले के छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से तबादला किए गए स्थलों पर कमान संभालने का निर्देश मिला है.
Read moreरामगढ़ के क्लासिक इंजीकॉम कंपनी में माइनिंग अधिकारियों का छापा, भारी मात्रा में बालू, बोल्डर किया गया जब्त
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी स्थित क्लासिक इंजीकॉम नामक प्लांट खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान विधायक ममता देवी, माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार, दुलमी सीओ किशोरी यादव, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय सहित दर्जनों पुलिस के जवान शामिल थे. टीम ने स्टॉक बालू, छरी, मेटल, बोल्डर से संबंधित चालान और रजिस्टर की जांच की.
Read moreकभी रजरप्पा के छिन्नमस्तिका धाम में करता था फोटोग्राफी, अब दुष्कर्म के आरोप में गया जेल
प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का फोटो खींचनेवाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि इसी पेशे में रहते हुए एक युवती के साथ उसकी जान पहचान बढ़ी. इसके बाद झांसे में लेकर उसने युवती के साथ गलत काम किया.
Read moreपहले दोस्ती की फिर किडनैप कर खाते से निकलवाए 50 हजार, युवक ने ऐसे बचाई अपनी जान
खुद को कोयला कारोबारी बताकर पूर्णिया के एक बड़े कारोबारी के बेटे से दोस्ती की. इसके बाद उसे पूर्णिया से रामगढ़ बुलाया. फिर किडनैप कर 50 हजार रुपए खाते से निकलवाए और अगवा कर एक कमरे में बंद कर दिया. साथ ही यह धमकी दी कि जबतक बाप से 50 लाख मांगकर नहीं दोगे तुमको नहीं छोड़ेंगे.
Read moreBreaking:एनकाउंटर में मारा गया विस्थापित नेता संतोष सिंह का हत्यारा, हजारीबाग पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राहुल तुरी को मार गिराया
Ramgadh breaking news:रामगढ जिले में आज पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जहां दो जिलों की पुलिस मौके पर मौजुद रही. रामगढ़ के कुजू में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक अपराधी का एनकाउंटर कर दिया है.अपराधी का नाम राहुल तुरी है
Read more











