Ramgarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ramgarh, Jharkhand.
- City: Ramgarh, Jharkhand
गुरु जी को आखिरी जोहार: पैतृक गांव नेमरा पहुंचा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है. कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.
Read moreBreaking : सीसीएल गिद्दी ‘ए’ परियोजना में सीबीआई की छापेमारी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
रामगढ़ जिले के गिद्दी-ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है. सीबीआई की टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
Read moreबड़ी कार्रवाई: स्पेशल ड्राइव चलाकर एक ही रात पुलिस ने 20 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, थानों में मची रही खलबली
अपराध पर नियंत्रण को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाकर एक ही रात पुलिस ने 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रामगढ़ जिले के हर थाना पुलिस की ओर से की गई है. आपको बताते चलें कि विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने एक ही रात 20 वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Read moreबड़ी खबर: युवती के आत्मदाह की कोशिश के मामले में उसका प्रेमी गिरफ्तार, महिला थाना प्रभारी भी सस्पेंड, मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज
युवती के आत्मदाह की कोशिश के मामले में उसके प्रेमी को पुलिस ने सोमवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया. इधर, इस मामले में एसपी पहले ही रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को सस्पेंड कर चुके हैं.
Read moreबड़ी खबर: प्रेमी से हुई अनबन तो युवती ने खुद को लगा लिया आग, 90% झुलसी, रिम्स रेफर
रामगढ़ थाना क्षेत्र के महतो टोला की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे आत्मदाह का प्रयास की. युवती को घायलावस्था में परिजनों और पड़ोसियों की मदद से रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया.
Read moreरामगढ़ के गोला में घुसा डेढ़ दर्जन हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र के मगनपुर पंचायत के जांगी गांव के पास करमाजारा में लगभग डेढ़ हाथियों का झुंड पहुंच गया है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गांव में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.
Read moreरिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी से दिनदहाड़े 60 हजार की छिनतई, बैंक से पैसे निकालकर लौटते समय बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
रामगढ़ शहर के बिजुलिया ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने रामगढ़ थाने से रिटायर महिला पुलिस अधिकारी विद्यापति बनर्जी से 60 हजार रुपए की छिनतई कर दी.
Read moreअरे शबनम ये तो फर्जी है, असली किन्नर के नाम पर लोगों को ठगने का करता है काम, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
हाय-हाय, अरे शबनम ये तो फर्जी है, असली किन्नर के नाम पर लोगों को ठगता है और गलत काम करता है. आज इसे छोड़ेंगे नहीं. जहां फोन करना है कर ले. कुछ इसी तरह का नजारा रामगढ़ जिले के पतरातू रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह देखने को मिला.
Read moreपत्थरबाजों को चेतावनी देनेवाले एएसआई को सस्पेंड करने के बाद पसरा नया बखेड़ा, जानिए पूरा मामला
पर्व-त्योहारों में झारखंड ही नहीं, कई प्रदेशों में पत्थरबाजी होने की घटना आम हो गई है. पत्थरबाजी होने की घटना से रामगढ़ जिला भी अछूता नहीं है. यह मामला सड़क से सदन तक गूंजता रहा है. लेकिन इस बार रामनवमी से पहले पत्थरबाजी रोकने का प्रशासनिक प्रयास पर चर्चा तेज हो गई है.
Read moreएक ही घर से उठ गई दो अर्थी, बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके पिता, दिल का दौरा पड़ा और निकल गई जान
किसकी मौत कब, कहां और कैसे हो जाए यह कहना बहुत ही मुश्किल है. ऐसा ही एक मामला रविवार को गोला थाना क्षेत्र के हेरमदगा गांव में सामने आया है. आपको बताते चलें कि चार दिन पूर्व रामगढ़ जिले के गोला थाना स्थित चाड़ी पंचायत के हेरमदगा गांव निवासी 22 वर्षीय विक्की मल्लाह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
Read moreअसामाजिक तत्वों ने स्कूल में मचाया उत्पात, बच्चों के चेंजिंग रूम की सभी सुविधाओं को कर दिया क्षतिग्रस्त
रामगढ़ जिले के गोला एसएस प्लस टू हाई स्कूल में असमाजिक तत्वों की बदमाशी थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आए दिन असमाजिक तत्वों की ओर से ऐसी ऐसी हरकतें की जा रही है. जिसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Read more











