Kodarma, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Kodarma, Jharkhand.
- City: Kodarma, Jharkhand
कोडरमा में 10 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत, मचा हड़कंप
कोडरमा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. स्कूल में पढ़ने गया एक मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया और कुछ ही देर बाद उसका शव पानी से भरे गड्ढे में मिला. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम का माहौल है
Read moreकोडरमा के डॉक्टर-निर्देशक का कमाल, दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से हुए सम्मानित
जिले के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ और फिल्म निर्देशक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कला जगत में एक नई मिसाल कायम की है. 30 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल 2026 में उन्हें उनकी रचनात्मक उपलब्धियों के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित आयोजन देश-विदेश की फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है.
Read moreशादी के दबाव में अपहरण! तिलैया से अगवा बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे में बचाया
Koderma news:तिलैया थाना क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है
Read moreमौत के मुँह में रहकर भी निभाया मां का फर्ज, डैम में डूबने से बच्चों को बचाया
कोडरमा जिले सतगावां थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है. यह घटना माधोपुर पंचायत की है जहां असराइन डैम में लेम्बो ग्राम निवासी सरिता देवी की डूबने से मौत हो गई
Read moreकोडरमा : बाथरूम के पास मिली महिला की लाश, गले पर फंदे के निशान, ससुरालवालों पर लगा ये आरोप
कोडरमा जिले के नंदोडीह गांव में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. मृतका की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मायके पक्ष ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतका के भाई अनिल पंडित के अनुसार, अर्चना की शादी वर्ष 2018 में नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी.
Read moreकोडरमा में गजराज का तांडव: 2 की कुचलने से हुई मौत, कई घायल
जिले में जंगली हाथियों के हमले ने एक बार फिर इंसान-वन्यजीव टकराव की भयावह तस्वीर सामने ला दी है. जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. मिली जानकारी के अनुसार, भट्ठे पर करीब 40 मजदूर झोपड़ीनुमा घरों में सो रहे थे. इसी दौरान रात के अंधेरे में 25 से 30 हाथियों का झुंड वहां पहुंचा और अचानक झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया.
Read moreकोडरमा पुलिस ने अंतरराज्यीय छिनतई गिरोह का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
कोडरमा जिलों में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लंबे समय से अलग-अलद राज्यों में लूट और छिनतई जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था
Read moreकोडरमा में हाथियों का ताड़व, युवक की कुचलकर ले ली जान, गांव में दहशत
कोडरमा जिले के कटेया गांव में जंगली हाथियों के हमले ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. करीब 12 बजे 15 से 20 हाथियों का झुंड गांव में घुस आया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान 35 साल के रोहित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हाथियों ने उन्हें पटककर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई.
Read moreअब झारखंड पर्यटन कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, राज्य के प्रतिभागियों का दार्जिलिंग में एक्सपोज़र विज़िट
Koderma news:झारखंड में पर्यटन को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य पर्यटन विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.कोडरमा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों से चयनित 60 प्रतिभागियों (जिनमें 5 अधिकारी शामिल हैं) को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक्सपोज़र विज़िट पर भेजा गया है
Read moreकोडरमा के झुमरीतिलैया में बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया में बिजली बिल में बढ़ोतरी और अनियमित बिजली कटौती के खिलाफ विरोध तेज हो गया है. इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.
Read moreपड़ोसी, शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसा कर ले गया बंगलोर, शादी का झांसा देकर किया ऐसा खौफनाक काम, जानिए कहाँ का है मामला
जिले के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. यहां एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला को अपने साथ बेंगलुरु ले जाकर उसका शोषण किया है.
Read moreकोडरमा: जन्मदिन की खुशियां मातम में हुई तब्दील, NH-20 के किनारे से बरामद हुआ युवक का शव, तीन महीने पहले हुई थी सगाई
जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर तिलैया बस्ती अंडरपास के पास गुरुवार को एक युवक का शव सड़क किनारे मिला. मृतक की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी 26 वर्षीय राजकमल श्रीवास्तव उर्फ गोलू के रूप में हुई है.
Read more








