कोडरमा: जन्मदिन की खुशियां मातम में हुई तब्दील, NH-20 के किनारे से बरामद हुआ युवक का शव, तीन महीने पहले हुई थी सगाई

    कोडरमा: जन्मदिन की खुशियां मातम में हुई तब्दील, NH-20 के किनारे से बरामद हुआ युवक का शव, तीन महीने पहले हुई थी सगाई

    कोडरमा (KODERMA): जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है. तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर तिलैया बस्ती अंडरपास के पास गुरुवार को एक युवक का शव सड़क किनारे मिला. मृतक की पहचान इंदरवा बस्ती निवासी 26 वर्षीय राजकमल श्रीवास्तव उर्फ गोलू के रूप में हुई है.

    बताया जा रहा है कि राजकमल बालू सप्लाई का काम करता था और तीन महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी. खास बात यह है कि उसने महज दो दिन पहले ही दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन अचानक उसकी मौत ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया.

    परिजनों के अनुसार, राजकमल बुधवार दोपहर बाइक लेकर घर से निकला था. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उससे संपर्क किया. फोन पर उसने जल्द घर आने की बात कही, लेकिन इसके बाद वह पूरी रात नहीं लौटा. गुरुवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी.

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है.

    हालांकि, परिजनों ने इस पर संदेह जताया है. उनका कहना है कि अगर यह दुर्घटना होती, तो बाइक और अन्य सामान पास में ही व्यवस्थित मिलते. परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया है.

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news