Khunti, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Khunti, Jharkhand.
- City: Khunti, Jharkhand
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद, तस्करों में हड़कंप
झारखंड के खूंटी-गुमला सीमावर्ती क्षेत्र में रनिया पुलिस ने अवैध डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कि है. पुलिस ने एक ट्रक से 50 बोरा डोडा बरामद किया है. बता दें, यह कार्रवाई रनिया थाना क्षेत्र के भालूटोली गांव के पास की गई है.
Read moreखूंटी हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मुंबई भाग रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. दरअसल, अड़की के रुमचू स्थित बियरबुड़ा नदी में एक महिला का शव बरामद किया गया था, जिसकी पहचान रंगामनी देवी के रूप में हुई थी. मृतका का शव नदी में तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी
Read moreजंगल में चल रही थी बड़ी साजिश! PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और लेवी के पर्चे बरामद
झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के मुहुद जंगल में छापेमारी कर संगठन के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार, लेवी से जुड़े पर्चे और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार ये सभी हाल के दिनों में हुई गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं में शामिल थे.
Read moreखूंटी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जलकर हुए खाक, लाखों की जमा पूंजी भी हुई राख
झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 12 स्थित खूंटी टोली में बीती रात आग लगने की भयावह घटना सामने आई. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कई परिवारों की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होते ही सबसे पहले रॉबिन नाग के घर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया.
Read moreखूंटी में PLFI उग्रवादियों की दहशत: रेलवे ठेकेदार के प्लॉट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्चा छोड़कर दी चेतावनी
जिले में उग्रवादियों की गतिविधि एक बार फिर सामने आई है. गुरुवार की देर शाम करीब 7 बजे धुर्वा–कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अज्ञात उग्रवादियों ने एक रेलवे ठेकेदार के प्लॉट को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की. जानकारी के अनुसार, उग्रवादियों ने मौके पर पांच राउंड फायर किए, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.
Read moreबेटी के घर छोड़ने से आहत हुई मां, लोक-लाज के डर से फांसी लगाकर की आत्महत्या
जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मजदूर महिला ने पारिवारिक तनाव और सामाजिक दबाव के कारण आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. वह अपनी एक बेटी के साथ खूंटी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थी.
Read moreखूंटी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
जिले के अड़की थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बीरबांकी-घाघरा रोड के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. मृतक की पहचान कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में हुई है, जिसकी पुष्टि उसके भाई हेसल मुंडा ने की.
Read moreअंधविश्वास की भेंट चढ़ा दम्पत्ति, डायन बिसाही के शक में पति-पत्नी पर टांगी से हुआ वार
झारखंड के खूंटी जिले में अंधविश्वास के कारण एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया. मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव का है, जहां ‘डायन-बिसाही’ के आरोप में गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.
Read moreखूंटी में तनाव के बीच सर्व सनातन समाज ने किया अनिश्चितकालीन बंद का एलान, प्रशासन हाई अलर्ट
खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में हुई हिंसक झड़प के बाद हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं. शनिवार को हुए पथराव के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया, जिसके बीच रविवार को सर्व सनातन समाज की बैठक में जिलेभर में अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया गया. बंद का असर दोपहर से ही दिखने लगा, जब लोगों ने बाजारों में घूमकर दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया.
Read moreउपराष्ट्रपति का झारखंड दौरा: उलिहातू में धरती आबा को किया नमन, बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात
सी. पी. राधाकृष्णन शुक्रवार यानि आज झारखंड दौरे पर पहुंचे, जहां उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त और अहम रहा. रांची आगमन के बाद वे सीधे उलिहातू के लिए रवाना हुए, जो महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है.
Read moreवन विभाग की तत्परता से कुएं में गिरे हाथी की बची जान, वीडियो वायरल
झारखंड के खूंटी जिले में वन विभाग की मुस्तैदी से एक जंगली हाथी की जान बचा ली गई. जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में पहुंचे इस विशालकाय हाथी के कारण शहर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार, अनिगढ़ा क्षेत्र से गुजरते समय हाथी अचानक एक कुएं में गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
Read more







