अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दम्पत्ति, डायन बिसाही के शक में पति-पत्नी पर टांगी से हुआ वार

    झारखंड के खूंटी जिले में अंधविश्वास के कारण एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया. मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव का है, जहां ‘डायन-बिसाही’ के आरोप में गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

    अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दम्पत्ति, डायन बिसाही के शक में पति-पत्नी पर टांगी से हुआ वार

    खूंटी (KHUNTI): झारखंड के खूंटी जिले में अंधविश्वास के कारण एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया गया. मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव का है, जहां ‘डायन-बिसाही’ के आरोप में गुईया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

    हमले का आरोप उनके ही रिश्तेदार कुंवर पाहन और हंगीरा पाहन पर लगा है. घटना के बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालत बिगड़ने पर बुधवार देर रात उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार सिनी पहनाईन की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है, क्योंकि उनके सिर पर गहरा वार किया गया है.

    घायल गुईया पाहन ने बताया कि घटना से एक दिन पहले करंज तोड़ने को लेकर भतीजों के साथ विवाद हुआ था. हालांकि, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था. लेकिन रात करीब 9 बजे दोनों आरोपी उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए.

    प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से अंधविश्वास को लेकर तनाव चल रहा था. गुईया पाहन के अनुसार, उनके बड़े भाई की पत्नी अक्सर बीमार रहती थीं, जिसके लिए उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को ‘डायन’ बताकर दोषी ठहराया जाता था. इसी अंधविश्वास ने इस हिंसक वारदात को जन्म दिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में छापेमारी जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news