Deogarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Deogarh, Jharkhand.
- City: Deogarh, Jharkhand
देवघर में 3 कुख्यात सहित 7 साईबर अपराधी गिरफ्तार, लाखों रुपये कैश के साथ कई समान बरामद
अगर आपके मोबाइल में sbi क्रेडिट कार्ड,टाटा कार्ड इत्यादि कोई लिंक का मैसेज आता है तो सोझ समझकर उस लिंक का उपयोग करें नही तो आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं. ऐसे ही मामले में देवघर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 3 कुख्यात सहित 7 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया है.
Read moreदेवघर: कारोबारी योगेंद्र तिवारी के यहां तीसरे दिन आयकर जांच हुई पूरी, टैक्स चोरी के लिए लगा भारी जुर्माना
संथाल परगना के सबसे बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के यहाँ लगातार तीन दिनों से IT जांच चल रही थी, आखिरकार तीसरे दिन ये जांच समाप्त हो गई है.
Read moreदेवघर लखराज प्रकृति जमीन मामला : तीर्थ पुरोहित समाज ने कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो देवघर बंद का करेंगे आह्वान
प्रशासन और सत्तारूढ़ पार्टी के लिए लखराज प्रकृति की जमीन का हस्तांतरण और निबंधन गले की हड्डी बन गई है. देवघर के वीआईपी चौक के समीप पिछले 15 मार्च से आयोजित आमरण अनशन को स्थानीय संघ सहित लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
Read moreफ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए जैप 7 के 44 जवान, सदर अस्पताल में भर्ती
देवघर में लगभग 7 दर्जन जवान फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. यह मामला देवघर के मोहनपुर स्थित जैप-5 की है. जहां हजारीबाग से उच्च प्रशिक्षण प्राप्त करने आए 7 दर्जनों जवान को फ़ूड पॉइजनिंग हो गया.
Read moreदेवघर : पशुपालक निकिता को मिला डेयरी क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान, दूध बेचकर कमाती हैं 1.5 लाख रुपये
आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं. झारखंड की बेटी ने कुछ ऐसा ही साबित कर दिखाया है. झारखण्ड के देवघर की महिला निकिता कुमारी को गुजरात में आयोजित इंडियन डेयरी एसोशिएशन के 49 वां डेयरी इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र से ‘Best Women Dairy farmer in the country Award’से नवाजा गया है.
Read moreबाबा मंदिर से सटे जमीन की खरीद बिक्री को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी, आज से आमरण अनशन शुरू
लखराज प्रकृति की जमीन की खरीद बिक्री और रजिस्ट्री करने के लिए जिला प्रशासन से आर पार की लड़ाई तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा शुरू कर दी गई है. पंडा धर्म लक्ष्मी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर की अगुवाई में आमरण अनशन शुरू हो गया है. जिला प्रशासन को दिया गया समय समाप्त होने के बाद आज से तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है.
Read moreदेवघर में सुरक्षाबल ने तीन टन कोयला लदा दो पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
देवघर के चितरा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक मनोज कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन टन कोयला लदा दो पिकअप जब्त किया है
Read moreबैंड बाजा बजाते और झूमते नजर आएं पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रणधीर सिंह, जानिए वजह
झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान विधायक रणधीर सिंह आए दिन अपने नए नए अंदाज में क्षेत्र की जनता के सामने चर्चा का विषय हमेशा बनते रहते हैं
Read moreसाहिबगंज में धूं-धूं कर जली रेल की बोगी, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक से पहले रिफ्यूजी कॉलोनी रेलवे रैक शेडिंग के पास पोल नंबर 230 ऑब्लिक 35 के पास शॉर्ट लाइन में खड़ी एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई.
Read moreदेवघर : समय पर नींद खुल गई नहीं तो हो सकती थी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जानिए क्या है मामला
समय रहते नींद खुल गई नहीं तो देवघर के रहने वाली दो बच्ची और उनके माता पिता के साथ अप्रिय घटना घट सकती थी. दरअसल, गुरूवार अहले सुबह 4 बजे के आसपास अचानक घर में आग लग गई. आग शार्ट सर्किट की वजह से लगने की बात सामने आ रही है.
Read moreहोली के मौके पर हत्या और डकैती की योजना बना रहे थे अपराधी, पुलिस ने मंसूबे पर फिरा पानी, जानिए मामला
होली के दिन देवघर में किसी की हत्या और डकैती की योजना बनाते चार अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद भी किया.
Read moreत्योहार के मौके पर उपद्र फैलाने वालों के तरफ होगा जीरो टॉलरेंस, जानिए गाइडलाइन के बारे में डिटेल्स
देवघर पुलिस शव ए बारात और होली को लेकर सजग है. पुलिस जिला भर में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी हुई है. होली और शव ए बारात को लेकर बुधवार को सभी संभावित स्थानों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.
Read moreबाबानगरी देवघर में आज से होली की शुरुआत, हरि और हर का कराया गया मिलन
बाबानगरी देवघर में आज से होली की शुरुआत हो गई है. होली की शुरुआत अबीर,गुलाल बाबा बैद्यनाथ को अर्पित करने के साथ की गई, फिर सभी तीर्थ पुरोहितों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. आज बाबा बैद्यनाथ का स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए
Read moreहोली से पहले हरि और हर का बाबाधाम में होता है अद्भुत मिलन, जानिए प्राचीन परंपरा
होली ऐसे तो रंगो का त्यौहार है लेकिन अलग-अलग जगहों पर इसे मनाने की कई परंपराएं प्रचलित है. बैद्यनाथ धाम में होली के अवसर पर हरि और हर के मिलन की अति प्राचीन परंपरा रही है. जानकारों के अनुसार हरि ने अपने हाथों पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी
Read moreदेवघर में इस बार AK47 और गनर वाली पिचकारी की मांग, बीन और सिगरेट पिचकारी भी पीछे नहीं
होली हर वर्ग और समाज के लोग मनाते हैं. त्योहार पास आते ही बाजार रंग बिरंगी पिचकारी,रंग,अबीर और मुखौटे इत्यादि से सज गई है. शहर हो या गांव के बाजार पूरी तरह रंग-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से भरे हुए हैं. हर वर्ग के लोग खासकर बच्चों की पसंद को देखते हुए नए डिजाइन के पिचकारी, मुखौटे और बालों के रंग-बिरंगे बिग उपलब्ध है.
Read moreकांग्रेस द्वारा 6 मार्च को देवघर के LIC और राष्ट्रीयकृत बैंकों के समक्ष किया जाएगा विरोध प्रदर्शन, केंद्र की भाजपा सरकार पर अडानी के समर्थन का लगाया आरोप
अखिल भारतीय कांग्रेस तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से 6 मार्च को LIC और राष्ट्रीय कृत बैंकों के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
Read moreट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर
देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा आनन- फानन में CHC में इलाज के लिए भेजा गया.
Read moreदेवघर : बाबा मंदिर से सटे जमीन खरीद बिक्री से तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी, गाने-बजाने के साथ दिया धरना
देवघर बाबा मंदिर से सटे आसपास क्षेत्र की जमीन लखराज या बसौड़ी प्रकृति की है. लेकिन इस जमीन की खरीद बिक्री और रजिस्ट्री नहीं होने के कारण तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी है. इसी कड़ी में तीर्थ पुरोहितों की संस्था पंडा धर्म राक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर की अगुवाई में एक दिन के भूख हड़ताल का आयोजन किया.
Read moreमेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग जोरों पर, दुमका और देवघर के डॉक्टर ने भी दिया एक दिन का धरना
दुमका और देवघर में भी मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश दिखा. इसी कड़ी में बुधवार को आई एम ए और झासा के संयुक्त आह्वान पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत दुमका में भी चिकित्सकों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया.
Read moreदेवघर उपायुक्त के नाम पर हो रही थी साइबर ठगी, समय रहते हुआ खुलासा
इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साईबर थाना में एफआईआर दर्ज करने का निदेश दिया. उपायुक्त ने जिलावासियों से साईबर क्राईम को लेकर सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है.
Read more














