होली के मौके पर हत्या और डकैती की योजना बना रहे थे अपराधी, पुलिस ने मंसूबे पर फिरा पानी, जानिए मामला   

    होली के मौके पर हत्या और डकैती की योजना बना रहे थे अपराधी, पुलिस ने मंसूबे पर फिरा पानी, जानिए मामला

    देवघर (DEOGHAR) : होली एक ऐसा त्योहार है जब लोग दुश्मन को भी गले लगाकर अपनी पुरानी से पुरानी रंजिश भुला देते है. इससे विपरीत होली के दिन देवघर में किसी की हत्या और डकैती की योजना बनाते चार अपराधकर्मी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद भी किया. 

    क्या है मामला 

    पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात आशीष मिश्रा गिरोह के चार सक्रिय सदस्य को नगर थाना के बसमता के पास गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधकर्मियों में सोनू यादव, कौशल जयसवाल ,मनीष रवानी और विकास पलिवार को एक लोडेड देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने दलबल के साथ सभी की गिरफ्तारी की. 

    हत्या के बाद डकैती की थी योजना 

    जानकारी के अनुसार होली के दिन गिरफ्तार अपराधकर्मियों द्वारा हत्या के बाद डकैती की योजना थी. पुलिस ने इन लोगों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधकर्मियों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी है. 

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News