Muzaffarpur, Bihar Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Muzaffarpur, Bihar.
- City: Muzaffarpur, Bihar
पहले की प्रेमिका के पति की हत्या फिर टुकड़े कर नीले ड्रम में डाला, पढ़ें कहां की है वारदात
Bihar news:बिहार के मुजफ्फरपुर के ADJ 16 ने आज पांच साल पुराने हत्या मामले में आरोपी सुभाष शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इस मामले में सुभाष ने अकेले घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी ,पर पुलिस अभी जांच जारी रखे हुए है
Read moreमुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत, अधेड़ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर : जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोस के एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने मामा के घर आई हुई थी. आरोपी अधेड़ ने उसे उठाकर पास की एक झोपड़ी में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद हंगामा मचने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Read moreआंगन में किसकी पड़ी थी लाश! मुजफ्फरपुर में क्यूं मची चीख-पुकार?
मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में आधी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. डीजे की तेज आवाज के बीच एक युवक ने घर में घुसकर 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. डीएसपी पूर्वी मंनोज कुमार ने प्रेम प्रसंग में हत्या की पुष्टि की है.
Read moreमुजफ्फरपुर में पुलिस अपराधी मुठभेड़, ASI विकास सिंह समेत दो अपराधी घायल
मुजफ्फरपुर : बेला थाना में तैनात मुंशी विकास सिंह को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी है. गोलीबारी की घटना के जबाबी कार्रवाई में अपराधी भी पुलिस की गोली का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया हैं. मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली मुंशी के पेट के पास लगी है. गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े मुंशी विकास सिंह.
Read moreमुजफ्फरपुर में शख्स की गला रेतकर हत्या, आपसी रंजिश में वारदात की आशंका,तफ्तीश जारी
मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के मखन साह चौक पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान चौक के पान दुकानदार मंनोज राय के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया कि मृतक का पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. विवाद का कारण पत्नी का पड़ोस के ही एक युवक के साथ नजदीकी संबंध होने की आशंका थी.
Read moreमुजफ्फरपुर में फंदे से लटकता मिला शव, होटल के कमरे से पिता-पुत्र का शव बरामद
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एक होटल से बंगाल निवासी दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. कमरे के अंदर फांसी पर लटके मृतकों की पहचान मार्बल व्यवसायी शुभांकर साहू और उनके दस वर्षीय बेटे देवांशु साहू के रूप में हुई है. दोनो पश्चिम बंगाल के रहनेवाले थे. पुलिस घटना के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.
Read moreमुजफ्फरपुर: नहर में गिरी कार, दो लोगों की मौत, हादसे से फैली सनसनी
मुजफ्फरपुर : देवरिया थाना क्षेत्र के एकम्मा में सुबह सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब नहर के पुल के रेलिंग को तोड़ नहर में तैरती कार दिखाई दी. इस घटना में कार सवार दो लोग मृत अवस्था में पड़े थे. मृतक बिजली विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. घटना कैसे हुई इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.
Read moreमुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर, 22 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
मुजफ्फरपुर : तमिलनाडु के डीएमके सांसद दयानिधि मारन के विवादित बयान को लेकर मुजफ्फरपुर न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है. अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने उनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया है.
Read moreलाठी डंडे से पीटकर महिला की हत्या, खेत में बकरी चरने को लेकर उठा था विवाद
मुजफ्फरपुर : मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनौली गांव में गुरुवार शाम बकरी द्वारा मकई का खेत चरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
Read moreBREAKING:मुजफ्फरपुर ऑनर किलिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी,ससुर और मामा ससुर गिरफ्तार, पढ़े वारदात की पूरी कहानी
Crime news:मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा गांव में बेटी और नाती के सामने दामाद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के ससुर और पत्नी के मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस के अनुसार 12 जनवरी की देर रात बनघारा गांव में आयुष कुमार उर्फ जयराम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
Read moreबेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने घर में घुसकर दामाद को मारी गोली, इलाके में दहशत
बिहार से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर अपने दामाद को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
Read moreबड़ी खबर: समस्तीपुर में चाय नाश्ता करने निकले भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
Crime news:बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए. खानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम भाजपा के बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई
Read moreऐसी भी क्या नाराजगी! झगड़े से नाराज़ पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा खौफनाक कांड कि कांप गई रूह
Crime news:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की बताई जा रही है, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है
Read moreBREAKING : मुजफ्फरपुर में निगरानी का बड़ा एक्शन, मोतीपुर अंचल का नाजिर 8 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है.. इसी क्रम में शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोतीपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत नाजिर श्याम कुमार को 08 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
Read more















