मुजफ्फरपुर में फंदे से लटकता मिला शव, होटल के कमरे से पिता-पुत्र का शव बरामद

    मुजफ्फरपुर में फंदे से लटकता मिला शव, होटल के कमरे से पिता-पुत्र का शव बरामद

    मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एक होटल से बंगाल निवासी दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं. कमरे के अंदर फांसी पर लटके मृतकों की पहचान मार्बल व्यवसायी शुभांकर साहू और उनके दस वर्षीय बेटे देवांशु साहू के रूप में हुई है. दोनो पश्चिम बंगाल के रहनेवाले थे. पुलिस घटना के हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.

    टाइल्स का काम करते थे

    सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों पिता पुत्र का शव मिला है. ये टाइल्स का काम करते थे और पहले भी इस होटल में रुक चुके थे. परिजनों से बात हो गई है. प्रथम दृष्टया यह आर्थिक कारण से आत्महत्या हो सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news