आंगन में किसकी पड़ी थी लाश! मुजफ्फरपुर में क्यूं मची चीख-पुकार?

    Whose body was lying in the courtyard? Why was there so much outcry in Muzaffarpur? | आंगन में किसकी पड़ी थी लाश ! मुजफ्फरपुर में क्यूं मची चीख-पुकार ?

    मुजफ्फरपुर : जिले के सकरा थाना क्षेत्र में आधी रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. डीजे की तेज आवाज के बीच एक युवक ने घर में घुसकर 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. डीएसपी पूर्वी मंनोज कुमार ने प्रेम प्रसंग में हत्या की पुष्टि की है.

    परिवार में चीख-पुकार मच गई

    घटना जिला के सकरा वाजिद ,मंसूरपुर गांव की है. मृतका की पहचान अनिल कुमार की पुत्री सोनम कुमारी (16) के रूप में हुई है. वह डीपीएस की नवमी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था. करीब ढाई बजे रात में सोनम के पिता की नींद खुली तो बेटी कमरे में नहीं मिली. खोजबीन के दौरान जब वे आंगन में पहुंचे तो वहां सोनम की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई.

    प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात

    मृतिका के दादा ने बताया की देर रात पुलिस ने घर आकर बताया कि आपके घर मे मर्डर हो गया है. तब घटना के संदर्भ में पता चला .मामले में सकरा डीएसपी मंनोज कुमार ने बताया कि देर रात विक्की नामक युवक घर में घुसकर छात्रा को गोली मारने की बात सामने आई है. प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कबूली गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है.

     



    Related News