मोतिहारी(MOTIHARI):प्यार का जुनून जब किसी के सिर चढ़ता है तो दुनिया में उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता हलांकि यह सकारात्मक तरीके से प्रेम फ़ैलाने का जरिया होता है और जताने का भी लेकिन आजकल के दौर में प्यार स्वार्थ का एक जरिया बनाया गया है.दरअसल बिहार के मोतिहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को झकझोर के रख दिया है.जहां एक लड़की पर प्रेमी के प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने एक के बाद एक 18 वारदात को अंजाम दिया लेकिन उसका राज तब खुला जब एक बच्ची की मौत हुई.
पढ़े कहां का है पूरा मामला
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां से एक सनकी प्रेमिका की ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने पुलिस का भी दिमाग हिल गया है.इस सनकी प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए सारी हदें पार कर दी जिसको सोचने भर से लोग दहल जाते है.दरअसल इस सनकी लड़की का राज तब खुला जब एक बच्चे की मौत हुई. 5 साल की मासूम बच्ची का शव खेत से बारामद हुआ जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की.इस दौरान जांच में पता चला कि इस ख़तरनाक वारदात के पीछे शिल्पी कुमारी नाम की एक लड़की का हाथ है.
इस तरह खुला सनकी का राज
जब पुलिस ने परत दर परत जांच की तो पता चला कि इसने एक नहीं बल्कि एक के बाद एक 18 खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया है. वह भी महज इसलिए क्योंकि यह सभी उसके और उसके प्रेमी के बीच आ रहे थे.वह अपने प्यार को पाने के लिए इतनी ज्यादा पागल हो चुकी थी कि उसके लिए खौफनाक वारदात एक खेल बन चूका था.बच्ची के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शिल्पी कुमारी नाम की लड़की ने पहले तो फ्लिपकार्ट से चाकू ऑर्डर किया और 5 साल की बच्ची के गरदन को काटकर घर की छत पर रख दिया.लेकिन उसे भनक लगी कि बच्ची के परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में की है तो उसने खेल बदलने के लिए बच्ची का शव दलहन के खेत में जाकर फेंक दिया.
प्रेमी के दादा को भी जान से मार बैठी थी लड़की
कहा जाता है अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना पुलिस के आगे उसे घुटने टेकते पडते है.पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस बच्ची की हत्या के पीछे शिल्पी कुमारी का ही हाथ है. जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि सारा कुछ प्रेम प्रसंग में किया गया है.बताया जा रहा है कि शिल्पी कुमारी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाया था.जब इसकी जानकारी लड़के के दादा को लगी तो उसने दादा को भी पेट्रोल छिडकर आग लगा दिया था.वही इसके बाद जो भी उसके और उसके प्रेमी के रास्ते में आया उसने सभी को ठिकाना लगा दिया और 18 घटना को अंजाम दे बैठी.
पढ़े मामले पर पुलिस ने क्या कहा
घटना को लेकर शिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने बताया है 5 बर्षीय नाबालिक बच्ची की हत्याकांड में वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है. हत्या मृत के पड़ोस के ही एक 20 बर्षीय प्रेमिका अपने प्रेमी के पाने को लेकर किया है. कांड का अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल से एक चाकू वही दूसरा चाकू प्रेमिका शिल्पी कुमारी के घर के किचेन से बरामद किया गया है.फ़िलहाल आरोपी प्रेमिका को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


