नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, बिहार की राजनीति में हलचल

    पटना (PATNA) : बिहार की राजनीति में एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे का पत्र जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी द्वारा विधान परिषद में जमा कराया गया. इस घटनाक्रम के बाद राज्य की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

    संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे

    बताया जा रहा है कि संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे और औपचारिक रूप से इसे जमा किया. इस संबंध में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ही इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे थे और नियमानुसार उसे जमा कराया गया.

    राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यह कदम आने वाले बड़े फैसले की ओर इशारा कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

    बिहार की राजनीतिक स्थिति पर सभी की नजरें टिकी

    इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीतिक स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. अगर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा होता है तो राज्य की सत्ता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल जेडीयू और सहयोगी दलों की ओर से आगे की रणनीति को लेकर मंथन जारी है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news