जमुई (JAMUI) : जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बाबूबांक मोहल्ले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां संदिग्ध अवस्था में एक 29 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान बाबूबांक मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौधरी की पत्नी जूही कुमारी के रूप में हुई है.
हत्या या आत्महत्या तहकिकात जारी
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही डीएसपी ,थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गए. यह घटना हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति विजय चौधरी का झाझा दुर्गा मंदिर के पास दूध का दुकान है. विजय ने बताया कि वो जब संध्या को घर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे से पंखे में लटकी हुई है जिसके बाद उसने उसे नीचे उतारा और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो गई.
पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद
जानकारी अनुसार पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था जिसकी जानकारी पुलिस को भी थी. मृतका का दो मासूम पुत्र भी है. वही घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी गई जिसके बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है पुलिस फिलहाल मृतिका के पति से पूछताछ करने में जुटी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


