पटना (PATNA) : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया दी है. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि वे सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए थे और उनके साथ उनका व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार दुखी है. सबको तकलीफ है.
छलका दर्द, बोले यह तकलीफ हमेशा रहेगी
यह तकलीफ हमेशा रहेगी कि जिसने विकास किया वह हमें छोड़कर जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है और सरकार का कामकाज जारी रहेगा. हमलोग बैठकर सभी काम करवा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया. सभापति ने यह भी कहा की नीतीश कुमार के फैसलों को समझ पाना आसान नहीं है. उनका चेहरा कोई नहीं पढ़ सकता.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


