किसके निशाने पर है पटना CIVIL COURT! कौन दे रहा है धमकी? थ्रेट मेल के बाद दोनों गेट CLOSE

    Who is targeting the Patna Civil Court? Who is issuing threats via email? Following the threat mail, both gates closed | किसके निशाने पर है पटना CIVIL COURT ! कौन दे रहा है emailके जरिए धमकी ? थ्रेट मेल के बाद दोनों गेट CLOSE

    पटना : सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल भेजकर कोर्ट परिसर में धमाके की चेतावनी दी गई है. धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

    सूचना मिलते ही पटना पुलिस हरकत में आ गई और एहतियातन सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है. कोर्ट के दोनों मुख्य गेट को तत्काल बंद कर दिया गया है. किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस के विशेष दल को मौके पर तैनात किया गया है. साथ ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है जो पूरे परिसर की सघन जांच कर रही है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने आम लोगों और वकीलों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया है. कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आने-जाने वालों की जांच की जा रही है.

    गौरतलब है कि इससे पहले भी सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. फिलहाल पुलिस धमकी भरे मेल की जांच कर रही है और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है.फिलहाल जांच जारी है.



    Related News