Bihar Assembly Budget Session : सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए RJD विधायक, सदन के बाहर प्रदर्शन

    Bihar Assembly Budget Session: RJD MLAs seen raising slogans against the government, protesting outside the House | सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए RJD विधायक, सदन के बाहर प्रदर्शन

    पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन के बाहर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. राजद विधायकों ने राज्य में बढ़ते अपराध के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए. प्रदर्शन कर रहे विधायकों का आरोप है कि राज्य में हत्या, लूट, अपहरण और महिला अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम जनता में भय का माहौल है. राजद नेताओं ने कहा कि सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है और पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    सदन के बाहर हाथों में तख्तियां लिए राजद विधायक सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए. उनका कहना था कि जब तक राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं होता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए विधानसभा परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा. वहीं सरकार की ओर से कहा गया है कि अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार का दावा है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और विपक्ष अनावश्यक रूप से मुद्दे को तूल दे रहा है. बजट सत्र के दौरान इस मुद्दे पर सदन के भीतर भी तीखी बहस होने की संभावना है.



    Related News