शादी से इंकार पर बवाल, नालंदा में युवक की पिटाई

    शादी से इंकार पर बवाल, नालंदा में युवक की पिटाई
    नालंदा : बिहार के नालंदा में एक बार फिर पकड़ुआ शादी का मामला सामने आया है. लड़का जब शादी से इंकार कर दिया तो लड़के की पिटाई कर दिया. इस दौरान लड़का ने लड़की का सिर फोड़ दिया. यह मामला नालंदा जिला के जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र का है.

    लड़का लहेरी थाना क्षेत्र चोरा बगीचा निवासी अशोक यादव का 22 वर्षीय पुत्र सुभम कुमार है और लड़की सिलाव थाना क्षेत्र के एक्सारी गांव निवासी नरेश यादव के 19 वर्षय पुत्री निशु कुमारी है. दोनों रिश्तेदार ही है. निशु कुमारी ने बताया की शुभम्  कुमार से एक साल से प्रेम प्रसंग है. आज सोहसराय होटल में मिलने के लिए बुलाया था इस बात की जानकारी परिवार को मिला तो वो लोग होटल के पास पहुच गए और उसी वक्त शादी करने को कहा

    मगर शुभम शादी के लिए तैयार नही हुआ इस दौरान खुद अपना सिर फोड़ लिया और मेरा भी सिर फोड़ दिया लड़की की माँ का कहना है शादी के बदले एक कट्ठा जमीन लिखने को तैयार है मगर लड़का शादी करने को तैयार नही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद डॉयल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर लड़का और लड़की दोनो को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाई जहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

    शुभम कुमार ने बताया की लड़की मिलने के लिए आई और एक गाड़ी में भर कर लोगों को लेकर आई और जबरन शादी के लिए दबाव बनाया. हम किसी भी कीमत पर शादी नही करेंगे। डॉयल 112 के पुलिस कर्मी ने बताया की लड़का और लड़की दोनो को लड़की के परिवार के लोगो ने पकड़ लिया उसके बाद हंगामा हुआ । दोनो को सोहसराय थाना की पुलिस के हवाले किया जारहा है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news