मोकामा में ट्रेन से गंगा में गिरी युवती, रील्स बनाना पड़ा महंगा!

    मोकामा में ट्रेन से गंगा में गिरी युवती, रील्स बनाना पड़ा महंगा!
    मोकामा : रील्स बनाने का जुनून इस कदर हावी हो चुका है कि वे अपनी जान की परवाह तक नहीं करते.  ऐसा ही एक मामला आज मोकामा के हाथीदह से सामने आया है जहां राजेंद्र सेतु से ट्रेन से बेगूसराय जा रही एक लड़की अचानक गंगा नदी मे गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं.

    मोकामा : रील्स बनाने का जुनून इस कदर हावी हो चुका है कि वे अपनी जान की परवाह तक नहीं करते.  ऐसा ही एक मामला आज मोकामा के हाथीदह से सामने आया है जहां राजेंद्र सेतु से ट्रेन से बेगूसराय जा रही एक लड़की अचानक गंगा नदी मे गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं. वैसे तो इस घटना में उसकी जान जा सकती थी.

    युवती की स्थिति खतरे से बाहर

    लेकिन शुक्र था कि वहां नाविक तैनात थे जो दैनिक रूप से मछली पकड़ने का कार्य करते हैं वही एफ्कोन्स कंपनी का भी डबल ट्रैक रेल ब्रिज का काम चालू है उन सभी लोगों ने मिलकर उस लड़की को बचाया ऊपर लाया और फिर कंपनी के एंबुलेंस से उसे स्थानीय महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां लड़की की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.  लड़की के भाई और पिता ने बताया कि वे बेगूसराय जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी के निवासी हैँ.

    रील्स बनाना पड़ा महंगा, हुई चोटिल

    जख़्मी साक्षी कुमारी अपने भाई के साथ पटना से परीक्षा देकर वापस बेगूसराय लौट रही थी इसी क्रम में राजेंद्र सेतु आते ही वो गेट पर चली गई और हादसे का शिकार हो गई. हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि परिजनों के पूछताछ से यह पता चला है की लड़की रील्स बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गयी थी जिससे उसकी जान तो बाल बाल-बच गई है पर उसे गंभीर चोटे आई है वो ठीक से बोल भी नहीं पा रही है!


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news