ट्रेड यूनियन का भारत बंद: रद्द किए गए दर्जनों कानून को पुनर्बहाल की मांग

    Trade unions call for Bharat Bandh: Demand for reinstatement of dozens of repealed laws | ट्रेड यूनियन का भारत बंद : रद्द किए गए दर्जनों कानून को पुनर्बहाल की मांग

    मोकामा : ट्रेड यूनियन ने आज राष्ट्रव्यापी बंद का आवाहन किया है जिसमें देशभर में ट्रेड यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए इसके साथ ही उन्होंने रद्द किए गए दर्जनों कानून को पुनर्बहाल करने की मांग की.  ट्रेड यूनियन के नेताओं का मानना है कि इससे किसानों और मजदूरों का अहित होगा.  आने वाले वक्त में इससे किसान और मजदूर बेहद परेशान होंगे.

    इसके विरुद्ध ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आवाहन किया था जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला.  मोकामा में बाटा मोड़ पर वाम दलों के नेताओं द्वारा ट्रेड यूनियन के समर्थन में एनएच 80 और 31 को कुछ घंटे के लिए जाम कर दिया और अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया., रद्द किए गए कानून को वापस लेने की मांग की गई.



    Related News