BIG BREAKING: राजधानी पटना में दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, पूरी वारदात CC TV में कैद

    BIG BREAKING: Murder by slitting throat in broad daylight in capital Patna, entire incident captured on CCTV | BIG BREAKING : राजधानी पटना में दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, पूरी वारदात CC TV में कैद

    पटना : राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है. CC TV में पूरी वारदात कैद कर ली गई है. पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी स्थित 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. हालांकि इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है जिसमे सरेआम आप देख सकते है की कैसे बीच सड़क में एक युवक ने धारदार हथियार से एक अड़ेध आदमी की हत्या कर दी.

    धारदार हथियार से वारदात, तफ्तीश जारी

    आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर लोकल थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सीसीटीवी वीडियो के आधार पे पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. वही परिजनों का कहना है कि मृतक रफू का काम करते थे और उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.



    Related News